---विज्ञापन---

क्रिकेट का धमाकेदार नियम; एक गेंद पर आउट हो सकते हैं 2 बल्लेबाज, IPL और वर्ल्ड कप में भी लागू

Cricket Rule One Ball 2 Wickets: आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड क में एक ऐसा नियम चर्चा में रह सकता है। इसके तहत एक गेंद पर दो विकेट गिर सकते हैं।

Cricket Rule One Ball 2 Wickets: क्रिकेट की दुनिया में आउट होने के कई तरीके होते हैं। बोल्ड, कैच आउट, स्टंप आउट, रनआउट, LBW …कई तरीकों से बल्लेबाज क्रिकेट की दुनिया में आउट हो सकता है। लेकिन एक नियम ऐसा भी अब चर्चा में आ चुका है जिसके मुताबिक एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट हो सकते हैं। जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है और ऐसा हाल ही में हुआ भी है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा देखने को भी मिला था।

कैसे एक गेंद पर आउट होंगे दो खिलाड़ी?

दरअसल एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट होने वाली बात हवा-हवाई नहीं है, बल्कि इसमें बिल्कुल सच्चाई है। ऐसा भी नहीं है कि यह कोई नया नियम है। हमेशा से यह नियम क्रिकेट में लागू है लेकिन चर्चा में यह अभी आया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट का शिकार हुए थे। इसके तहत एक गेंद पर पहले एक खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौटा था। फिर तय समय में स्ट्राइक नहीं ले पाने के कारण बांग्लादेश की टीम ने अपील की और अंपायर ने मैथ्यूज को भी पवेलियन भेज दिया। इस तरह एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट हो गए। यह नियम आईसीसी के संविधान के तहत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सैमसन ने खेली शानदार शतकीय पारी, युवराज की सेंचुरी संजू के शतक पर पड़ गई भारी

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

IPL और वर्ल्ड कप में भी होगा लागू

टाइम आउट का नियम हमेशा से आईसीसी की रूल बुक का हिस्सा है। यह नियम इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस्तेमाल हुआ है। यह नियम जरूर सही है लेकिन इसे खेल भावना से जोड़ा जाता है। अगर फील्डिंग टीम चाहे तो बल्लेबाज के खिलाफ अपील ना करके इसके निष्क्रीय भी कर सकती है। मगर यह नियम है और खेल में सबकुछ जायज है अगर वो नियम के दायरे में है। इसी तरह मांकडिंग पर हुआ था जो आईपीएल में हुआ और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी ने इसे ऑफिशियल रनआउट बना दिया। इसी तरह टाइम आउट भी अब आईपीएल और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस्तेमाल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, होने जा रहा है बड़ा टूर्नामेंट; कब, कहां और कैसे देखें Live

---विज्ञापन---

क्या है आईसीसी का पूरा नियम?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जब इस नियम पर विवाद हुआ था, उस वक्त आईसीसी ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए पूरा नियम बताया था। आईसीसी ने बताया था कि, आईसीसी संविधान के 40.1.1 क्लॉस के तहत अगर किसी बल्लेबाज का विकेट गिरता है या कोई बल्लेबाज रिटायर होता है। इस स्थिति में दूसरा बल्लेबाज (जो क्रीज पर आता है) उसके पास क्रीज पर आके पहली गेंद खेलने के लिए दो मिनट का समय होता है। वहीं अगर नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर आता है तो दूसरे बल्लेबाज को, दो मिनट के अंदर अगली गेंद खेलनी होती है। अगर तय समय में ऐसा नहीं हो पाता है तो, मैदान पर आने वाले नए बल्लेबाज को ही दोनों कंडीशन में आउट करार दिया जा सकता है। इस तरह के विकेट को Time Out कहा जाता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 05, 2023 09:05 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola