Cricket News: भारत में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज है, जिसके चलते इंडिया में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र के एक 13 साल के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में ऐसी बैटिंग की है, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के 13 साल के बल्लेबाज यश चावडे ने 40 ओवर के मैच में 508 रन की नाबाद पारी खेली है। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं
40 ओवर में 714 रन का स्कोर
मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में सिद्धेश्वर विद्यालय और सरस्वती विद्यालय के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें सरस्वती विद्यालय पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवर में 714 रन का स्कोर बनाया, जिसमें टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यश चावडे ने 508 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी रनों का पीछा करने उतरी सिद्धेश्वर विद्यालय की टीम महज 5 ओवर में 9 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, इस तरह सरस्वती विद्यालय ने यह मैच 705 रनों से जीत लिया।
और पढ़िए – अजूबा: बिना बाउंड्री पार किए अंपायर ने दे दिया छक्का, देखें Video
यश ने खेली 508 रनों की पारी
यश चावडे ने ओपनिंग करते हुए शानदार बैटिंग करते हुए महज 178 गेंदों में 81 चौके और 18 जबरदस्त छक्कों की मदद से 508 रनों की पारी खेली, जिसे देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इस पारी के बाद यश इंडिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इंटर स्कूल लिमिटेड ओवर क्रिकेट मैच में 500 रनों से ज्यादा की पारी खेली है। इस लेवल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा के पास है जिन्होंने 553 रनों की पारी खेली थी।
इन बल्लेबाजों के नाम है बड़ी पारी कि रिकॉर्ड
बता दें कि यश चावडे से पहले केवल कुछ ही बल्लेबाजों ने इस तरह की पारी खेली है, जिसमें प्रणव धनवड़े नाबाद 1009 रन, प्रियांशु मोलिया 556 रन, टीम इंडिया में जगह बना चुके स्टॉर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 546 रन, डाडी हावेवाला 515 रन और उसके बाद अब यश चावडे 508 रनों की पारी घेरलू क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी बन गई है।
और पढ़िए – नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज, मलेशिया को 4-0 से दी करारी मात
यश के नाम बड़ा रिकॉर्ड
खास बात यह है कि इन बल्लेबाजों ने एक दिन से ज्यादा के मैच में इतने रन बनाए थे, लेकिन यश चावडे ने महज एक ही दिन के मैच में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines