Cricket News: स्कॉटलैंड के शानदार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान काइल कोएत्जर ने अंतरराष्ट्रीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कोएत्जर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 ट्राई सीरीज के मैच के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जबकि अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा भी कर दी है। वहीं कप्तानी से इस्तीफा देने बाद काइल कोएत्जर जगह रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया गया था।
कोएत्जर ने विश्वकप में की थी कप्तानी
बता दें कि काइल कोएत्जर ने यूएई और ओमान की मेजबानी में संपन्न 2021 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की कप्तानी की थी। वहीं संन्यास लेने पर उन्होंने कहा कि ‘क्रिकेट स्कॉटलैंड और हेड कोच से विचार-विमर्श करने के बाद ही मैंने संन्यास लेने का फैसला लिया है। क्योंकि मेरा सफर अब पूरा हो चुका था। पिछले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना और अपने देश का नेतृत्व करना सम्मान की बात रही। इस बार स्कॉटलैंड को क्वालीफाई कराने में मदद करके खुश हूं। टीम को किसी भी तरह मेरी जरूरत हो, उसे निभाने में मुझे खुशी होगी।’ बता दें कि कोएत्जर ICC अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
और पढ़िए – न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, डेब्यू मैच में पाकिस्तान को दिया था झटका
परिवार को समय देना जरूरी
कोएत्जर ने कहा कि परिवार को समय देना अब जरूरी है। इसलिए वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने पर ध्यान देंगे, जो टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्यास लेने से ही संभव होगा। निजी तौर पर मेरा ध्यान अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने पर है। मेरी दो बेटियां हैं और मुझे अपने कोचिंग करियर पर भी ध्यान देना है। इसके लिए मुझे अब ज्यादा समय मिलेगा। मगर सबसे बड़ी बात, टीम के लिए क्या बेहतर है, उस दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है।’
कोएत्जर का करियर
बता दें कि स्कॉटलैंड के पूर्व कप्तान काइल कोएत्जर ने 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्कॉटलैंड की तरफ से खेले। जिनमे से 41 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की, जिसमें से 20 में जीत मिली। इस दौरान उन्होंने जिसमें 6 अर्धशतकों की मदद से 1495 रन बनाए।
और पढ़िए – IPL fact: आईपीएल के इतिहास में एक भी छक्का नहीं लगा सके ये 5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट
काइल कोएत्जर अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्कॉटलैंड दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भी न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। स्कॉटलैंड ने सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी शुरूआत 27 जुलाई को होगी। सभी मुकाबले एडिनबर्ग में खेले जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
10 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines