12 Ways of Dismissal in Cricket: पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप में टाइम आउट का नियम चर्चा में आया था। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में हैंडलिंग द बॉल नियम चर्चा में आ गया। यह दो ऐसे नियम हैं जो आईसीसी की रूल बुक का तो हिस्सा थे लेकिन शायद इससे पहले किसी को यह पता नहीं थे या फिर शायद ऐसा हुआ नहीं था। अब ये दो ही नहीं उन सभी 12 तरीकों को लोग जानना चाहते होंगे जिससे क्रिकेट में एक बल्लेबाज आउट हो सकता है।
हैंडलिंग द बॉल से शुरू हुई चर्चा
बुधवार को ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम एक अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। उन्हें बॉल को हाथ से पकड़ने के लिए आउट करार दिया गया। यह नियम 2017 में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत जोड़ा गया था। इससे पहले टाइम आउट पर भी कुछ ऐसा ही था जो नियम पुराना था लेकिन हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पिछले महीने था। इन दो के अलावा क्रिकेट में कुल 12 तरीकों से खिलाड़ी आउट हो सकता है। आइए जानते हैं सभी वो 12 तरीके:-
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है ‘Handling The Ball’? मुश्फिकुर रहीम के विकेट पर बवाल; जानें ICC का पूरा नियम
क्या हैं वो 12 तरीके?
- बोल्ड- गेंद किसी बल्लेबाज के स्टंप में जाकर लगती है तो उसे बोल्ड आउट दिया जाता है।
- कैच आउट- अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलता है और गेंद सीधे किसी फील्डर के हाथ में जाती है तो वो कैच आउट होता है।
- LBW- इसे पगबाधा भी कहते हैं, जब गेंद बल्लेबाज के पैर पर लगती है और वो पैर स्टंप के सामने होता है तो उसे LBW आउट कहते हैं।
- रनआउट- रन लेते वक्त अगर कोई बल्लेबाज क्रीज से पीछे रहता है और थ्रो स्टंप पर लगता है तो उसे रनआउट कहते हैं।
- स्टंपिंग- अगर विकेटकीपर बल्लेबाज के गेंद मिस करने पर उसे स्टंप पर मार देता है और बल्लेबाज क्रीज से बाहर होता है तो उसे स्टंपिंग कहते हैं।
- टाइम आउट- अगर एक बल्लेबाज आउट होता है और दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर 2 मिनट में जाकर गेंद नहीं खेलता है तो उसे टाइम आउट कहते हैं।
- ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड- अगर कोई बल्लेबाज क्रीज से बाहर होता है और फील्डर गेंद थ्रो करता है। अगर बल्लेबाज उस थ्रो के सामने आता है या गेंद को रोकता है तो उसे इसके तहत आउट दिया जाता है।
- हैंडलिंग द बॉल- अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद गेंद को हाथ से रोकता है तो उसे हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट दिया जाता है।
- मांकडिंग- अगर नॉन स्ट्राइकिंग एंड का बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकलता है और बॉलर गेंद फेंकने से पहले गेंद को स्टंप पर मार देता है तो उसे मांकडिंग के तहत आउट दिया जाता है।
- हिट विकेट- अगर कोई बल्लेबाज बैटिंग करते वक्त स्टंप से टच हो जाता या उसका बल्ला स्टंप से टच हो जाता है तो उसे हिट विकेट कहते हैं।
- डबल हिट- अगर कोई बल्लेबाज गेंद को दो बार बल्ले से मार देता है तो उसे आउट दिया जाता है।
- रिटायर्ड आउट- आमतौर पर 11 तरीके ही क्रिकेट में आउट के गिने जाते हैं, लेकिन एक ऐसा नियम भी है जिसमें बल्लेबाज अपनी मर्जी से बाहर जाता है और उसे रिटायर्ड आउट कहते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines