CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग को मिला नया चैंपियन, एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 8 विकेट से फाइनल जीतकर रचा इतिहास

कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2026 का फाइनल एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

CPL 2026

CPL 2026 का फाइनल हुआ शानदार (Photo: X)

Caribbean Premier League 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल का फाइनल में मुकाबला एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला गया. मुकाबला काफी शानदार रहा. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने जमैका किंग्समेन को हराकर 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पूरे टूर्नामेंट में बारबुडा फाल्कन्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम के एक्शन ने खूब वाहवाही लूटी.

विज्ञापन

जमैका किंग्समेन ने दिया बड़ा लक्ष्य

फाइनल मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी की. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा टिक नहीं पाया. सदाकत ने 58 गेंदों में 114 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 सिक्स लगाए. वो सीपीएल फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. सैम अयूब ने 29 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टीम के 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए. टीम की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. सदाकत की बढ़िया पारी की बदौलत जमैका ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. फाल्कन्स के गेंदबाज सुफियान मुकीम ने बढ़िया गेंदबाजी की. उन्होंने 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

बारबुडा फाल्कन्स के बल्लेबबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को फाइनल जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया. बारबुडा फाल्कन्स ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर बहुत ही आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया. आमिर जांगू 57 और मोहम्मद नवाज 47 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने जीत में अहम भूमिका निभाई. बारबुडा फाल्कन्स ने पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की. कप्तान मोईन अली की अगुवाई में बारबुडा फाल्कन्स को इस बार बड़ी सफलता मिली.

विज्ञापन

माज सदाकत की पारी गई बेकार

जमैका किंग्समेन की तरफ से माज सदाकत ने शतक लगाया लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. उनके अलावा जमैका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. उनका साथ किसी और खिलाड़ी ने दिया होता तो फिर लक्ष्य और ज्यादा बड़ा होता. जमैका की टीम फाइनल भी जीत सकती थी. जमैका मुकाबला हार गई लेकिन सदाकत ने सभी का दिल जीत लिया. सदाकत ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ भी शतक बनाया था. उन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को क्वालीफायर-2 का टिकट दिलाया था. सदाकत की इस पारी को हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ