Chris Gayle Birthday: यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का आज यानी 21 सितंबर को जन्मदिन है। पूरी दुनिया गेल को खतरनाक बल्लेबाजी करने के लिए जानती है। गेल के नाम दर्जनों रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल के एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज से लेकर एक मैच में सबसे अधिक छक्के (17) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है। गेल के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी उन संघर्षों के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएगी।
गेल के बारे में जान फैंस की नम हुई आंखें
क्रिस गेल आज 44 साल के हो गए हैं। उनके क्रिकेट करियर के बारे में आप जरूर जानते होंगे, लेकिन आप शायद ही ये बात जानते होंगे कि गेल ने अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए सड़कों से कूड़ा उठाने का भी काम किया है। गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को जमैका के किंग्सटन शहर में हुआ था। उन्होंने 23 साल की उम्र में क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उनके लिए बचपन में जीवन यापन करना काफी संघर्षों से भरा रहा था। जब गेल ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे में बताया, तो लोगों की आंखें नम हो गई।
ये भी पढ़ें:-IND-W vs ML-W : बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल रद्द, फिर भी एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जानें कैसे
सड़कों से बोलतें चुनकर बेची
गेल ने इंटरव्यू में कहा था कि उनका जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। अपना पेट भरने के लिए उन्होंने बचपन में सड़कों से कूड़ा उठाया, बोतलें चुनकर बेची। क्रिस गेल के घरवाले भी किसी तरह कुछ रुपये कमाकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करते थे। उन संघर्षों से पार पाकर आज गेल जिस स्थान पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी का सपना होगा। आज क्रिस गेल जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है, वह अपनी जिंदगी काफी आलीशान तरीके से जी रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
34 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines