हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ETPL 2026: यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग में इस भारतीय ने खरीदी टीम, क्रिस गेल की भी लीग में हुई एंट्री

ETPL 2026: बॉलीवुड के स्टार अभिषेक बच्चन यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग की शुरुआत कर रहे हैं. जहां पर कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस लीग में अब एक भारतीय बिजनेसमैन ने भी टीम खरीदी है. जिसमें क्रिस गेल जैसे दिग्गज का नाम भी जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Chris Gayle

ETPL 2026: यूरोप की पहली आईसीसी-मान्यता प्राप्त टी-20 फ्रेंचाइजी लीग ईटीपीएल ने आज स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी ग्लासगो की फ्रेंचाइजी ‘ग्लासगो मुगाफियंस’ का ऐलान किया है. मुगाफी ग्रुप इस टीम का मुख्य ओनर होने वाली है. वहीं टीम की मालिक तंशा बत्रा होंगी. जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल सह-मालिक और ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस टूर्नामेंट का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा.  

अभिषेक बच्चन ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान 

यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग में ग्लासगो के अलावा एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम की टीम भी होने वाली है. इन छह टीमों के बीच 33 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. ग्लासगो फ्रेंचाइजी के बारे में ईटीपीएल के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं. यूरोप क्रिकेट के लिए सबसे रोमांचक नए क्षेत्रों में से एक है, जहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनाएं मौजूद हैं. ईटीपीएल के माध्यम से हम सिर्फ एक लीग नहीं बना रहे, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जो नई प्रतिभाओं को सामने लाएगा, बाजारों को जोड़ेगा और यूरोप को इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बड़ा केंद्र बनाएगा.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा

विज्ञापन

क्रिस गेल भी लीग का हिस्सा बनने पर बोले  

ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक और ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर क्रिस गेल ने कहा, ‘ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक की भूमिका निभाना मेरे लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है. ईटीपीएल पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है. मैंने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेला है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह लीग बेहद खास साबित होगी. यूरोप क्रिकेट की आखिरी बड़ी सीमा है और ईटीपीएल यहां की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने और भविष्य के सितारे तैयार करने की क्षमता रखती है. मैं इस नई यात्रा की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं.’ आपको बता दें कि इस लीग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श भी खेलने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: BAN vs NZ: PSL 2026 छोड़कर आए खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बरपाया कहर, बांग्लादेश को मिली शानदार जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola