BAN vs NZ: PSL 2026 छोड़कर आए खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बरपाया कहर, बांग्लादेश को मिली शानदार जीत

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है. जहां पर कीवी टीम ने पहले वनडे मैच में जीत दर्ज की थी. अब दूसरे मुकाबले में कमबैक करते हुए बांग्लादेश की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया.

Bangladesh vs New Zealand

Bangladesh vs New Zealand

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए बांग्लादेश की टीम ने उन्हें 48.4 ओवरों में ही 198 रनों पर ही रोक दिया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर नजर आ रही है. 

विज्ञापन

नाहिद राणा ने गेंद से बरपाया कहर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. हेनरी निकोल्स सिर्फ 13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विल यंग सिर्फ 2 रन ही बना सके. कप्तान टॉम लॉथम भी 14 रन ही बना सके. सलामी बल्लेबाज निक केली ने एक छोर संभालते हुए 102 गेंदों में 83 रनों की अहम पारी खेली. दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया. जिसके कारण ही वो बांग्लादेश की टीम 198 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट हासिल किया. राणा पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए. शरीफुल इस्लाम ने भी 2 अहम विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा

बांग्लादेश को मिली शानदार जीत 

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज सैफ हसन सिर्फ 8 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. वहीं सौम्य सरकार भी सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए नजमुल हुसैन शंटो ने भी अहम 50 रन बनाए. अंत में तौहीद हृदोय ने नाबाद 30 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया. न्यूजीलैंड के लिए  जेडन लेनोक्स ने 2 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ