Palash Muchhal and Smriti Mandhana: नवंबर 23 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी करने वाले थे. इस दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई. जिसके कारण ही शादी को टालना पड़ा था. शादी टलने के बाद से ही पलाश मुच्छल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. उनके ऊपर कई आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल चैट भी वायरल की जा रही है. अब पलाश के साथ कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम जोड़ा जा रहा है.
अब नंदिका द्विवेदी के साथ जुड़ा पलाश का नाम
पलाश मुच्छल को लेकर अब सोशल मीडिया पर नया क्लेम किया जा रहा है. जहां पर कई हैंडल दावा कर रहे हैं कि जिस कोरियोग्राफर के साथ पहले दिन से ही पलाश मुच्छल का नाम जुड़ रहा है, वो नंदिका द्विवेदी है. हालांकि आधिकारिक रूप से इस दावे पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं. पलाश मुच्छल पर लग रहे आरोपों पर भी अभी तक दोनों ही परिवारों ने चुप्पी साथ रखी है. पलाश की टीम ने भी कोई सफाई सोशल मीडिया पर नहीं दी है. जिसके कारण ही इन अफवाहों को और ज्यादा बल मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल के लिए क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल? सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ बड़ा खुलासा
कौन हैं कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी?
सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नंदिका द्विवेदी डांसर हैं और उन्होंने कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी के साथ काम किया है. जैकलीन फर्नांडीस और शिखर धवन के हिट गाने ‘बेसोस’ में भी काम किया था. इसके अलावा उन्होंने मनसिमरन से म्यूजिक वीडियो ‘तेरे पीछे’ में मेन रोल में नजर आई थी. उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है कि वो मुंबई में डांस भी सिखाती हैं. सोशल मीडिया पर लगाए रहे अटकलों की मानें तो इस शादी में वो पलाश मुच्छल को संगीत के लिए डांस सिखाने ही गई थी. इसके अलावा उनका पलाश के साथ कोई कनेक्शन नहीं नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या हुआ था स्मृति मंधाना की संगीत की रात? पलाश मुच्छल की मां ने बताया पूरा घटनाक्रम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
28 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
47 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines