कौन हैं कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी? जिनका पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना से साथ जुड़ रहा नाम  

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: टीम इंडिया की सुपरस्टार स्मृति मंधाना और बॉलीवुड डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी जब से टली है. उसके बाद से सोशल मीडिया पर पलाश से जोड़कर कई अफवाहें फैलाई जा रही है. हर दिन सोशल मीडिया पर किसी नई लड़की के साथ पलाश का नाम जोड़ दिया जा रहा है. अब मुच्छल का नाम कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ जुड़ रहा है. 

nandika dwivedi

nandika dwivedi

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: नवंबर 23 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी करने वाले थे. इस दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई. जिसके कारण ही शादी को टालना पड़ा था. शादी टलने के बाद से ही पलाश मुच्छल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. उनके ऊपर कई आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल चैट भी वायरल की जा रही है. अब पलाश के साथ कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम जोड़ा जा रहा है. 

विज्ञापन

अब नंदिका द्विवेदी के साथ जुड़ा पलाश का नाम 

पलाश मुच्छल को लेकर अब सोशल मीडिया पर नया क्लेम किया जा रहा है. जहां पर कई हैंडल दावा कर रहे हैं कि जिस कोरियोग्राफर के साथ पहले दिन से ही पलाश मुच्छल का नाम जुड़ रहा है, वो नंदिका द्विवेदी है. हालांकि आधिकारिक रूप से इस दावे पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिलहाल सोशल मीडिया पर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं. पलाश मुच्छल पर लग रहे आरोपों पर भी अभी तक दोनों ही परिवारों ने चुप्पी साथ रखी है. पलाश की टीम ने भी कोई सफाई सोशल मीडिया पर नहीं दी है. जिसके कारण ही इन अफवाहों को और ज्यादा बल मिल रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल के लिए क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल? सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ बड़ा खुलासा

कौन हैं कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी? 

सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नंदिका द्विवेदी डांसर हैं और उन्होंने कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी के साथ काम किया है. जैकलीन फर्नांडीस और शिखर धवन के हिट गाने ‘बेसोस’ में भी काम किया था. इसके अलावा उन्होंने मनसिमरन से म्यूजिक वीडियो ‘तेरे पीछे’ में मेन रोल में नजर आई थी. उनके इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है कि वो मुंबई में डांस भी सिखाती हैं. सोशल मीडिया पर लगाए रहे अटकलों की मानें तो इस शादी में वो पलाश मुच्छल को संगीत के लिए डांस सिखाने ही गई थी. इसके अलावा उनका पलाश के साथ कोई कनेक्शन नहीं नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ