हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती, रो-को पर लेना होगा फैसला

Team India: अजीत अगरकर की जगह अब प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता बन गए हैं. ओझा को अब टीम इंडिया के कुछ बड़े फैसले करने होंगे. अगले 2 सालों तक ओझा को ही भारतीय क्रिकेट के भविष्य का फैसला करना होगा. उन्हें रो-को पर भी फैसला करना होगा.

विज्ञापन
Indian Selector प्रज्ञान ओझा के ऊपर अब टिकी हैं नजरें (Pic Credit- AI Generated)

Team India: बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता बनाया है. ओझा ही अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन करने वाले हैं. चयन समिति की अगुवाई करते हुए ओझा को ही टीम इंडिया की सभी परेशानियों का हल तलाशना होगा. फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 3 बड़ी चुनौती नजर आ रही है. जिसको अब ओझा को ही मुख्य चयनकर्ता के रूप में दूर करना होगा. जिसमें रो-को के भविष्य का फैसला भी शामिल है.

रो-को पर लेना होगा बड़ा फैसला 

अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता पद पर रहते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में भविष्य का फैसला भी अगरकर ने ही लिया था. उन्होंने ही सीनियर खिलाड़ियों को बताया था कि टीम अब युवा खिलाड़ियों की तरफ देख रही है. ये दोनों ही खिलाड़ी अभी भी वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में प्रज्ञान ओझा को ही उनके भविष्य का फैसला करना होगा. फिलहाल दोनों आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन ओझा ही फैसला लेंगे कि ये दोनों खिलाड़ी कब तक वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे. 

आईसीसी ट्रॉफी जीतना होगा 

अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. जिसमें 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल था. जिसके कारण ही अजीत अगरकर को एक सफल मुख्य चयनकर्ता भी कहा जा रहा है. अब इसी रिकॉर्ड को प्रज्ञान ओझा को भी जारी रखना होगा. प्रज्ञान ओझा का सबसे बड़ा चैलेंज फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 ही होने वाला है. उनके कार्यकाल में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 भी आने वाला है. अगर ओझा ऐसा करने में सफल रहे, तो अजीत अगरकर से भी आगे निकल जाएंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें अच्छी टीम को भी चुनना होगा. जिससे टीम का बैलेंस भी बहुत ही अच्छा बना रहे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में लगा विदेशी तड़का, दो मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर

गेंदबाजी के बैकअप करने होंगे तैयार 

मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास एक बहुत ही बड़ी समस्या नजर आ रही है. मुख्य गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी आक्रमण का प्रदर्शन बहुत ही खराब हो जाता है. ऐसे में प्रज्ञान को अब फैसला करना होगा कि वो किन खिलाड़ियों को मौका देंगे. उन्हें अपने कार्यकाल में गेंदबाजी बैकअप तैयार करना होगा. खासकर तेज गेंदबाजी में टीम इंडिया को कम से कम 7 से 8 गेंदबाजों को तैयार करना होगा. इसके अलावा हार्दिक पांड्या का विकल्प भी तैयार करना होगा. जिससे तेज गेंदबाजी का विकल्प भी टीम इंडिया के हमेशा ही मौजूद हो. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दी बड़ी चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola