Ranji Trophy 2024 Cheteshwar Pujara Century : पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम इस समय भारत के दौरे पर है। सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं। इसमें पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के नाम रहा, तो दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार वापसी की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। लेकिन अब बीसीसीआई को बाकी बचे हुए मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान करना है। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम की दिवार कहें जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। दरअसल रणजी ट्रॉफी 2024 में चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने राज्यस्थान के खिलाफ खेलते हुए 230 गेंदों पर 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। पुजारा लगभग 1 साल से भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
डोमेस्टिक क्रिकेट में बना रहे हैं लगातार शतक
चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला था। जिसमें वह दोनों पारियों में क्रमश: 14 और 27 रन ही बना पाए थे। भारत को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच कर हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल को नंबर 3 पर खिलाया जा रहा था। लेकिन पुजारा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार वापसी की और शतक पर शतक बनाए जा रहे हैं। पुजारा इस समय रणजी ट्रॉफी 2024 में राजस्थान के खिलाफ खेल रहे हैं। जहां उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 62वां शतक लगाया। पुजारा के शतक के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG : रेहान अहमद ने बताया अपना गेम प्लान, खराब गेंद फेंककर लूंगा भारतीय बल्लेबाजों की विकेट
पुजारा मिडिल ऑर्डर को देंगे मजबूती
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में क्या बड़े बदलाव होंगे यह तो स्क्वॉड का ऐलान होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन उससे पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। जिसके बाद अजित अगरकर वाली टीम सेलेक्शन कमेटी चेतेश्वर पुजारा को एक बार फिर भारतीय टीम में मौका दे सकती है। 37 साल के पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट खेले हैं। अगर पुजारा एक बार फिर टीम में वापसी करते हैं, तो ऐसे में भारतीय टीम को मिडिल ऑडर को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़े- Ravindra Jadeja Rivaba Trolled: ‘औरत का चक्कर है बाबू भैया,’ रवींद्र जडेजा और रिवाबा पर भड़के फैंस
ऐसा रहा है पुजारा का टेस्ट करियर
चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके बाद से अब तक पुजारा भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पुजारा ने भारत के लिए 43.60 की औसत के साथ 7195 रन बनाए हैं। वहीं पुजारा का टेस्ट में बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था। ऐसे में अगर चेतेश्वर एक बार फिर भारतीय टीम में आते हैं तो इससे भारतीय टीम का बल्लेबाजी मध्यक्रम अधिक मजबूत होगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि अगर पुजारा वापस आते हैं तो वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। जिसपर इस समय शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल ने इसी नंबर पर विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
16 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines