Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उनका भारतीय टी20 टीम में भी चयन हुआ. इंग्लैंड में उन्होंने अपना डेब्यू किया. अभी तक वो आठ टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. हालांकि भारतीय सरजमीं पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी वो बेंच पर ही बैठे थे. खैर 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा काफी लंबा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि वैभव को शायद न्यूजीलैंड में भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा.
चेतेश्वर पुजारा ने की भविष्यवाणी
JioHotstar पर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर बातचीत की. उन्होंने न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के एक साथ प्लेइंग-11 में खेलने पर संशय जताया. पुजारा ने कहा कि वैभव को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड में वैभव का हर गेम खेलना काफी मुश्किल है. वहां हमेशा ज्यादा ऑलराउंडर की जरूरत होती है. वहां आपको टॉप ऑर्डर में ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होती है. संजू और वैभव एक साथ प्लेइंग-11 में नहीं खेल पाएंगे. वैभव को इंतजार करना होगा. हालांकि उन्हें आगे मौके जरूर मिलेंगे.”
ये भी पढ़ें: 24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या, दोहरा शतक लगाने का टूटा सपना
पुजारा ने किया संजू सैमसन का समर्थन
पुजारा ने ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो कभी भी पूरी तरह से फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं. पुजारा ने कहा, “संजू सैमसन कभी भी पूरी तरह से फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं. टी20 में उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन बात सिर्फ एक पारी की होती है. संजू एक पारी खेलते हैं और उसके बाद लय हासिल कर लेते हैं. ऐसे में आप बिल्कुल भी ये नहीं कह सकते हैं कि खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है. टी20 क्रिकेट में लगातार सफलता मिलना मुश्किल है. खिलाड़ियों को असफलताएं मिलना तय है. इस फॉर्मेट में कौन है जो आउट नहीं होता है?.”
वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव सूर्यवंशी अभी तक आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में 246 रन बना चुके हैं. उन्होंने 186.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनका बेस्ट स्कोर 81 रनों का रहा है. इसके अलावा 23 आईपीएल मैचों में वो 1028 रन ठोक चुके हैं. वहां पर उनका स्ट्राइक रेट 228.96 का रहता है. दो शतक भी वो अपने करियर में लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बुमराह को ब्रेक तो शमी के साथ भेदभाव क्यों?’, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
क्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
1 hr ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoक्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में वापसी? सुनील गावस्कर ने उठाई मांग
3 hrs agoरिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में धांसू बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर दिखाया दम
4 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होंगे IND vs NZ टी20 सीरीज के मुकाबले
4 hrs ago'शमी के साथ भेदभाव क्यों?', मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
4 hrs agoप्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, फर्स्ट क्लास में पहली बार किया ये कमाल
5 hrs agoवेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, कोच ने मांगी आर्थिक मदद
5 hrs agoनमन धीर का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines