Cheteshwar Pujara Scored a Century: देश में इनदिनों रणजी ट्रॉफी का रोमांच अपने चरम पर है। प्रदेश की लगभग सभी टीमें एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रही हैं। टूर्नामेंट का एक मुकाबला झारखंड और सौराष्ट्र के बीच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। विपक्षी टीम को महज 142 रन पर ढेर करने के बाद सौराष्ट्र की टीम ने 119 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 406 रन बना लिए हैं।
सौराष्ट्र की तरफ से भारतीय टीम से बाहर चल चेतेश्वर पुजारा एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। झारखंड के खिलाफ वह अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इस बीच उनके बल्ले से 239 गेंद में 65.69 की औसत से नाबाद 157 रन निकले हैं। पुजारा की इस उम्दा पारी के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक प्रदर्शन, विराट कोहली से भी निकल गए आगे
फिलहाल तो इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या पुजारा को सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाता है या नहीं। हाल ही में संपन्न हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।
पुजारा का टेस्ट करियर:
बात करें चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक 103 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 176 पारियों में 43.61 की औसत से 7195 रन निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम 19 शतक, तीन दोहरा शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 206 रन का है।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
41 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines