County Championship 2024 : टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां फिलहाल टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इन तीनों फॉर्मेट्स के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। जिसमे टेस्ट टीम थोड़ी चौंकाने वाली थी।
क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह नहीं मिली। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ टेस्ट मैचों से वे बिल्कुल फ्लॉप साबित हो रहे थे। जिसके चलते उनको साउथ अफ्रीका दौरे से ड्रॉप कर दिया गया। जिसके बाद अब चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहले दो टी20 के समय पर मचा था बवाल, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे तीसरा टी20 लाइव?
इंग्लैंड में खेलेंगे पुजारा
बता दें, चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट क्लब में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसको लेकर पुजारा ने ससेक्स के साथ करार किया है। चेतेश्वर पुजारा अब इंग्लैंड की धरती पर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। पुजारा साल 2022 में ससेक्स क्लब के साथ जुड़े थे। अब लगातार तीसरे साल वे उसके लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1734970607677345863
काउंटी क्रिकेट में पुजारा का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। ससेक्स की तरफ से अभी तक पुजारा ने 18 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 1863 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।
इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में पुजारा का प्रदर्शन
चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 103 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 44 की औसत से 7195 रन है। टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनका हाई स्कोर 206 रनों का है।
पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में पुजारा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते इस बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उनको बाहर रखा गया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम की कप्तानी एक बार फिर से रोहित शर्मा करते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
46 secs agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
18 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines