टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

Most Wickets on Very First Ball of a Test Match: टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने ये कारनामा एक से ज्यादा बार किया है. यहां देखिए टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट.

Mitchell Starc
1 / 6
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास (PIC Credit - AI)

Most Wickets on Very First Ball of a Test Match: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट में गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए काफी मेहनत और पसीने बहाने पड़ते हैं. लेकिन अगर कोई गेंदबाज मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटका ले तो इससे बेहतर शुरुआत शायद ही कुछ हो सकती है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई गेंदबाजों ने ये कारनामा किया है. हालांकि, कुछ ही गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया है. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

1. मिचेल स्टार्क

1. मिचेल स्टार्क2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. स्टार्क अब तक 4 बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल कर चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क इस रिकॉर्ड के नए बादशाह बन गए हैं. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में कुल 6 विकेट हासिल किए और बांग्लादेश को सिर्फ 64 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

2. पेड्रो कॉलिन्स

2. पेड्रो कॉलिन्स3 / 6

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज पेड्रो कॉलिन्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. कॉलिन्स ने 3 बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तीनों विकेट बांग्लादेश के खिलाफ लिए और तीनों बार बल्लेबाज हन्नान सरकार थे. काफी लंबे समय तक ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज था, लेकिन 2024 में यशस्वी जायसवाल को आउट करके स्टार्क ने उनकी बराबरी कर ली थी और फिर 2026 में उन्होंने चौथी बार यह कारनामा करके कॉलिन्स को पीछे छोड़ दिया. (PIC Credit -AI)

3. रिचर्ड हेडली

3. रिचर्ड हेडली4 / 6

न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. हेडली अपने दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे और शुरुआती गेंदों से ही बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मशहूर थे. उन्होंने अपने करियर में दो बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

4. ज्योफ अर्नोल्ड

4. ज्योफ अर्नोल्ड5 / 6

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज ज्योफ अर्नोल्ड ने भी दो बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर दो विकेट लिए हैं. अर्नोल्ड ने भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पहली गेंद पर आउट करके पहली बार ये कारनामा किया था. इसके बाद उन्होंने 1975 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जॉन मॉरिसन को भी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट किया था. (PIC Credit -AI)

5. कपिल देव

5. कपिल देव6 / 6

इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का नाम शामिल है. कपिल ने भी अपने करियर में दो बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया. कपिल देव ने 1983 में पाकिस्तान के मोहसिन खान को पहली गेंद पर LBW आउट किया था. इसके बाद 1992 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिमी कुक को पहली गेंद पर आउट किया. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन