West Indies Cricket Team: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा समय में टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इसके पहले दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी. जहां पर वेस्टइंडीज की टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछली कुछ सीरीज के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम ने इस बार टीम इंडिया को बहुत ही चैलेंज दिया है. फैंस और एक्सपर्ट भी इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. कुछ का आरोप है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उनकी मदद कर रही है, लेकिन इसके बहुत ज्यादा सच नहीं है.
सीएसके की टीम कर रही है वेस्टइंडीज की मदद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रेनिंग कैंप में नजर आ रहे हैं. जहां टी-20 सीरीज में खेल रहे खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु में नजर आ रहे हैं, तो वहीं वनडे टीम के कई खिलाड़ी सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में नजर आ रहे हैं. जिससे वो भारतीय परिस्थितियों को बहुत अच्छे से समझ कर रहे हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज के इंटरनेशनल क्रिकेटर कैंप में मौजूद युवा खिलाड़ियों के साथ भी समय बिता रहे हैं.
मौजूदा सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नहीं है. अच्छी पिच का फायदा वेस्टइंडीज की टीम उठा रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में वेस्टइंडीज की टीम आने वाली सीरीज की तैयारी कर रही है. वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की तैयारी के लिए ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में समय बिता रहे हैं. जहां पर उन्हें स्पिन विकेट का अच्छा अभ्यास मिल रहा है.
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की हुई थी मदद
चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर लग रहे इन आरोपों के पीछे फ्रेंचाइजी का पिछला रिकॉर्ड है. साल 2024 में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 3-0 से हराया था. उस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में समय बिताया था. जिसमें सबसे बड़ा नाम रचिन रवींद्र का था. रवींद्र ने टेस्ट सीरीज में मिली अपनी सफलता का श्रेय भी सीएसके के ट्रेनिंग कैंप को दिया था. जिसके कारण ही इस बार फ्रेंचाइजी पर आरोप लग रहा है.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार, टीम इंडिया के लिए खेले हैं 33 मैच
आईपीएल में सफलता हासिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस कैंप को शुरू किया था. जोकि लगभग पूरे साल चलता रहता है. इस कैंप में फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी समय-समय पर आकर अभ्यास करते हैं. जिससे वो खुद को अगले सीजन के लिए तैयार कर सके. फ्रेंचाइजी इसके अलावा अपनी जूनियर टीम भी चलाती है. सीएसके की जूनियर टीम के कई खिलाड़ी मौजूदा समय में आईपीएल का भी हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान की टीम है आगे
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
6 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
6 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
8 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
9 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
9 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
9 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines