IPL 2027: आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमबैक करना चाहती है. जिसके लिए ही उन्होंने दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को हटाकर जहीर खान को हेड कोच बनाया है. जहीर के इस रोल में आने के बाद CSK की मैनेजमेंट और फैंस भी बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं. अब जहीर ने आईपीएल 2027 को लेकर पहली बार बात की है. इसके अलावा उन्होंने फ्रेंचाइजी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बात की है.
फ्रेंचाइजी को लेकर बोले जहीर खान
चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने के बाद जहीर खान ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है. सीएसके ने इस इंटरव्यू को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जहीर खान ने इस दौरान महेंद्र सिंह और स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर बात करते हुए कहा, ‘जब आप उनके बारे में बात करते हो, आप निरंतरता देखोगे, उनका एमएस धोनी के साथ सौहार्द देखोगे, ये कुछ ऐसा रहा है जो बहुत स्पेशल है. मैंने जब भी चेन्नई टीम का सामना किया, ये बहुत मजबूत टीम रही है. और यही वो लेगसी है, जिसके बारे में बात कर रहा हूं. तो जिम्मेदारी बड़ी है, उस स्टेटस बनाए रखना है. बहुत सारी उम्मीदें हैं, जो बहुत सारा प्रेशर भी लेकर आती है. ये बहुत मजेदार चैलेंज रहने वाला है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं.’
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर जहीर खान ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी की गाइडेंस बहुत जरूरी होगी. यह एक नया सेटअप है, इसलिए कुछ सीखने को मिलेगा. युवा कप्तान जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि अनुभवी खिलाड़ी लीडर बन सकते हैं और CSK को आगे ले जाने में मदद कर सकते हैं.’
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बोले जहीर खान
फ्रेंचाइजी के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का जहीर को चुनने में बहुत ही अहम रोल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने ही टीम मालिक को सबसे पहले जहीर का नाम सुझाया था. धोनी को लेकर बोलते हुए जहीर खान ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए एक बहुत बड़ी ताकत रहे हैं. टीम की दिशा कैसी होनी चाहिए, इसे समझने में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है. टीम के मालिक और सीईओ ने मुझसे बात की और ये बहुत सिंपल थी.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे मैच में कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम? जानें बारिश बिगाड़ेगी खेल या फिर पूरा होगा मुकाबला
हेड कोच बनने को लेकर जहीर खान ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि ‘हम तुम्हे कोच बनाना चाहते हैं, क्या तुम उपलब्ध हो?’ मैंने कहा हां, मुझे चेन्नई सुपर किंग्स का पार्ट बनकर बहुत खुशी होगी. फिर चीजें आगे बढ़ी और औपचारिकता पूरी कि गई. ये जिम्मेदारी मिलने पर मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है. जो विश्वास उन्होंने मुझमें और मेरी काबिलियत पर दिखाया है, जाहिर तौर पर जिम्मेदारी बड़ी है और ये अलग चैलेंज होगा.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर टीम मैनेजमेंट ने दिया बड़ा हिंट, प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines