IND vs WI: ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर टीम मैनेजमेंट ने दिया बड़ा हिंट, प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले की प्लेइंग 11 को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण युवा प्लेयर्स के लिए चांस बन रहा है. टीम मैनेजमेंट मौजूदा समय में बैकअप खिलाड़ियों को तैयार करने की कोशिश कर रही है.

Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ अभ्यास के समय साथ में कर रहे थे बल्लेबाजी (Pic Credit- AI Generated)

IND vs WI: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 बनाने में टीम इंडिया को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को बहुत सोच समझकर कर फैसला करना होगा. दूसरे दिन के अभ्यास सत्र के समय टीम मैनेजमेंट ने कुछ बड़े हिंट दिए हैं. जिसके कारण ही नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को खेलने का मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका 

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर स्टार खिलाड़ियों के बैकअप तैयार करने शुरू कर दिए हैं. जिसके कारण भी टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज अहम होने वाली है. अभ्यास सत्र के पहले दिन पर ध्यान दें तो टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 को लेकर कुछ हिंट दिए हैं. इस बीच मैनेजमेंट बार-बार विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ को साथ-साथ बल्लेबाजी करने का मौका दे रही है. 

विज्ञापन

जिसको अगर हिंट माने तो टीम इंडिया अपने टॉप 3 में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऐसे में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर 3 पर दिग्गज विराट कोहली को ही खिलाया जा सकता है. जिसके कारण ही नंबर 4 पर एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में नमन धीर को डेब्यू का मौका मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं यशस्वी जायसवाल को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. 

गायकवाड़ को मिल सकता है सुनहरा मौका 

घरेलू क्रिकेट में लिस्ट ए फॉर्मेट से सुपरस्टार ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. जहां पर आखिरी बार जब वो बल्लेबाजी करने उतरे थे, तो उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके शतक जड़ा था. अगर उसी अंदाज में उन्होंने इन 3 मैचों में भी किया, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलने का मौका मिल सकता है. ऐसे समय में गायकवाड़ के लिए वर्ल्ड कप की उम्मीद भी जिंदा रहेंगी. 

विज्ञापन

मौजूदा समय में ऋतुराज गायकवाड़ के पास खुद को साबित करने का बहुत अच्छा मौका है. गायकवाड़ सलामी बल्लेबाजी से लेकर नंबर 5 तक किसी भी जगह पर खेल सकते हैं. जिसके कारण भी वो वर्ल्ड कप 2027 की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं. हालांकि उसके लिए गायकवाड़ को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में कम से कम 2 अच्छी पारियां खेलनी होगी. उसके बाद उन्हें टीम से बाहर करना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ