Champions Trophy Qualification Scenario: इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छह मैच हारने के बाद अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी इंग्लिश टीम ने इस बार अपने प्रदर्शन से सभी को बेहद निराश किया है। इस प्रदर्शन के कारण टीम के ऊपर साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। पर अब इंग्लैंड की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 10वें से सातवें स्थान पर छलांग लगाकर फिर से चैंपियंस ट्रॉफी के क्वालिफिकेशन को रोचक बना दिया है।
इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका को नुकसान
पिछले मैच में बांग्लादेश से हारने के बाद हमने बताया था कि श्रीलंका को खतरा हो सकता है। वैसा ही देखने को मिला है और इंग्लैंड की नीदरलैंड पर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में खलबली मच गई है। पॉइंट्स टेबल में इंग्लिश टीम अब 4 अंकों के साथ 10वें से 7वें स्थान पर आ गई। नीदरलैंड को इस मैच में 160 रनों से हार झेलनी पड़ी है। अब टेबल में 10वें स्थान पर नीदरलैंड आ गई है, वहीं श्रीलंका की टीम 9वें स्थान पर खिसक गई है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए होस्ट पाकिस्तान समेत वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट् टेबल की टॉप 8 टीमें क्वालीफाई करेंगी।
यह भी पढ़ें:- ENG vs NED Analysis: इंग्लैंड को लगातार 6 हार के बाद मिली जीत, Semifinal की रेस से अब 4 टीमें बाहर
ये 6 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान (होस्ट), न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ने क्वालीफाई कर लिया है। अब बचे हुए दो स्थानों के लिए जंग है बांग्लादेश (जो अभी आठवें पायदान पर है), इंग्लैंड (अभी सातवें पायदान पर है), श्रीलंका (9वें) और नीदरलैंड (जो 10वें स्थान पर है)। बांग्लादेश को अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है। इंग्लैंड की टीम अंतिम मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी, नीदरलैंड का सामना भारत से होगा और श्रीलंका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होनी है।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: कई बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, पहली बार विदेश में सजेगा नीलामी का बाजार! पढ़ें पूरी डिटेल्स
क्या हैं चैंपियंस ट्रॉफी के समीकरण?
इंग्लैंड अगर पाकिस्तान के खिलाफ जीती तो वो 7वें स्थान पर बरकरार रहेगी। वहीं बांग्लादेश को अगर जीत मिली तो वो 7वें पर आ सकता है अगर इंग्लैंड से अच्छा नेट रनरेट हुआ। वरना वो हारने के बाद 9वें पर भी खिसक सकता है क्योंकि उसके और श्रीलंका के नेट रनरेट में खास अंतर नहीं है। उधर श्रीलंका का न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या परिणाम रहता है उस पर भी नजरें होंगी। अगर बारिश ने खलल डाला और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला तो श्रीलंका 7वें स्थान पर भी आ सकता है। नीदरलैंड को लगातार आठ जीत के साथ आ रही भारतीय टीम से भिड़ना है तो उसके लिए मामला मुश्किल लग रहा है। यानी इंग्लैंड, बांग्लादेश या श्रीलंका में से ही कोई दो टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाती नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/WaqasJrh/status/1722282739200933944
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
59 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines