नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर और फ्लॉयड रीफर को विंडीज टीम का व्हाइट बॉल असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। दोनों दिग्गज संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफायर से पहले नए व्हाइट बॉल मुख्य कोच डैरन सैमी के सहायक के रूप में काम करेंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन भी सहायक कोच के तौर पर टीम से जुड़े।
BBL और CPL में कर चुक हैं काम
हूपर ने 102 टेस्ट और 227 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने कैरेबियन और ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग के विभिन्न स्तरों पर काम किया है। वह 2022-23 के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के सहायक कोच थे। इससे पहले वे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एंटीगुआ हॉक्सबिल्स और गुयाना अमेजन वारियर्स के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बारबाडोस में वेस्टइंडीज हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में एक सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
मुझे अपने अनुभव पर भरोसा
हूपर ने कहा- जब शुरुआत में डैरन ने मुझे संभावित अवसर के बारे में संपर्क किया, तो मैंने तुरंत हामी भरी। मैं चुनौतियों में मदद कर सार्थक प्रभाव डालना चाहता हूं। मेरा विश्वास है कि यह वेस्टइंडीज क्रिकेट के आगे बढ़ने का समय है। मुझे इस प्रयास में सहायता करने के लिए अपनी क्षमता, ज्ञान और अनुभव पर भरोसा है।
अंतरिम मुख्य कोच के रूप में कर चुके हैं काम
छह टेस्ट, आठ वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रीफर ने 2019 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। उन्होंने वेस्ट इंडीज ए टीम और वरिष्ठ पुरुषों की टीम के साथ कोचिंग की भूमिका निभाई है। वे 2021 में पुरुषों की अंडर -19 टीम और सीपीएल में जमैका तलवाहों के मुख्य कोच थे। न्यूजीलैंड के लिए 31 टेस्ट, 110 वनडे और 38 T20I खेलने वाले ऑलराउंडर फ्रैंकलिन ने इंग्लिश काउंटी टीम डरहम के मुख्य कोच, मेन्स हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच और ILT20 में MI अमीरात में फील्डिंग कोच के रूप में काम किया है।
केनी बेंजामिन, स्टुअर्ट विलियम्स और रेयान ग्रिफिथ भी जुड़े
वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी केनी बेंजामिन, स्टुअर्ट विलियम्स और गुयाना के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान ग्रिफिथ टेस्ट मैच के मुख्य कोच आंद्रे कोली के साथ काम करने वाले सहायक कोच होंगे। बेंजामिन और ग्रिफिथ इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरों के लिए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जबकि विलियम्स ने पहले विभिन्न दौरों पर सहायक कोच के रूप में काम किया था।
शारजाह में है वेस्ट इंडीज
वेस्टइंडीज वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए शारजाह में है। ये सीरीज 4 जून से शुरू होने वाली है। टीम जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफायर की ओर बढ़ रही है। दस टीमों के क्वालीफायर के लिए वेस्टइंडीज को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें नीदरलैंड, नेपाल, जिम्बाब्वे और यूएसए भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
20 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
52 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
55 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines