Cameron Green play IPL 2023: आईपीएल 2023 की तैयारी पूरी हो गई है। सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची 15नवंबर को जारी की थी, अब दिसंबर में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन होगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर कैमरूम ग्रीन को लेकर बड़ी खबर आई है।
आईपीएल फैंस के लिए खुशखबरी है कि ऑस्ट्रेलिया का ये युवा ऑलराउंडर आईपीएल में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण आईपीएल की सभी टीमों की उन पर नजर होगी। आपको बता दें कि 23 साल के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है।
अभी पढ़ें – कब रिलीज होगी T20 World Cup 2007 पर बनी वेब सीरीज? यहां देखें
कैमरून ग्रीन को लेकर पैट कमिंस ने दिया ये बयान
कैमरून ग्रीन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एसईएन रेडियो से कहा कि ‘हां वह आईपीएल ऑक्शन में शामिल हो सकता है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। मुझे लगता है कि ऑक्शन में अभी थोड़ा समय है, उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में स्वार्थी होकर देखें, तो मुझे अच्छा लगेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी सारी ऊर्जा बचाए। पैट कमिंस ने आगे कहा कि आप किसी को इस (आईपीएल) तरह के अवसर को नकारने के लिए कैसे कह सकते हैं।
भारत के खिलाफ ग्रीन ने जलवा दिखाया था
कैमरून ग्रीन ने भारत दौरे पर डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत करते हुए प्रभावित किया था। उन्होंने इस दौरे पर 2 अर्धशतक जड़े थे। खास बात ये है कि ग्रीन ने भारत के खिलाफ 214.54 के स्ट्राइक रेट और 39.22 के औसत के साथ रन बनाए थे।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2007 पर बन रही Web Series…जानें पूरी डिटेल
टी20 में रिकॉर्ड है शानदार
कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 17 की औसत से 139 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी निकलीं। उनका स्ट्राइक रेट 174 का रहा। कैमरून ग्रीन ओवरऑल टी20 की 17 पारियों में 16 की औसत से 245 रन चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines