Byju's ने बीसीसीआई को लगाया 158 करोड़ का चूना! नोटिस भेजने के बाद भी नहीं दे रहा पैसे

बायजूस ने बीसीसीआई को 158 करोड़ का चूना लगा दिया है। बीसीसीआई बार-बार नोटिस भेजते रहा, लेकिन बीसीसीआई पैसे देने का नाम नहीं ले रहा है।

Byjus defrauded BCCI of Rs 158 crores know Whole Matter

Image Credit- Social Media

Fraud With BCCI: ऑनलाइन शैक्षणिक संस्थान बायजूस ने बीसीसीआई के साथ बड़ी ठग का प्रयास किया है। बायजूस ने बीसीसीआई को 158 करोड़ का चूना लगा दिया है, इससे बीसीसीआई को करारा झटका लगा है। बीसीसीआई की ओर से बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं दे रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। बायजूस की जाल में बीसीसीआई कैसे फस गया और 158 करोड़ रुपये अब दांव पर लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से बायजूस को पैसे का भुगतान करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इस डेडलाइन के बाद भी बायजूस पैसे नहीं देती है, फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो यह मामला इस साल के 8 सितंबर को ही सामने आया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह केस 15 नवंबर को दर्ज किया गया। इसको लेकर बीसीसीआई और बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के बीच पिछले महीने के 28 तारीख को ही सुनवाई होने वाली थी, लेकिन अब इस मामले में सुनवाई 22 दिसंबर को होने वाली है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

बता दें कि बायजूस ने बीसीसीआई, आईसीसी और फीफा के साथ ब्रांडिंग पार्टनरशिप की थी। इन कॉन्ट्रैक्ट्स को दोबारा से 2023 में रिन्यू किया जाना था, लेकिन कंपनी की ओर से कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कराने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और बायजूस के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मामले में बायजूस के मालिक की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगली सुनवाई में इस मामले पर क्या फैसला होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ