हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रायडन कार्स का VIDEO वायरल, नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे, ECB ने शुरू की जांच

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें हथकड़ी में ले जा रही है. अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कार्स चर्चा में आ गए हैं.

विज्ञापन
ब्रायडन कार्स पुलिस के साथ/ Image Credit: Viral Video

Brydon Carse: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने एक पारी से अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित किया था. हालांकि इस मैच के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स मुश्किलों में आ गए हैं. उन्हें शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ब्रायडन कार्स का वीडियो वायरल

द टेलीग्राफ के अनुसार पुलिस ने कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था. हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया और वह होटल लौट गए. वीडियो में कार्स पुलिस के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे हैं. पुलिस ने कार्स को हथकड़ी क्यों लगाई थी? फिलहाल ये साफ नहीं है. लेकिन स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बोर्ड ने बताया है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

पहले टेस्ट मैच में नहीं हुए थे शामिल

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पहले मैच में उन्हें शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गई थी. इस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी लिए थे. कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल होना था. ये मैच लंदन में खेला जाएगा और टीम के सभी खिलाड़ी भी यहीं जुड़ेंगे. इंग्लैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हरा दिया है. 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का कब होगा मुकाबला? 

एशेज सीरीज से चर्चा में आया शराब मुद्दा

इंग्लैंड में शराब पीने को लेकर टीम के कई खिलाड़ी सुर्खियों में आ चुके हैं. एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट टीम के मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में दिखे थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के साथ ड्रिंक्स के लिए नाइटक्लब में गए थे. वहां पर स्टोक्स की रग्बी खिलाड़ी के साथ विवाद हुआ था, जिसके चलते स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद तीसरे मैच से पहले स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान कर दिया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कपिल देव-सुनील गावस्कर समेत 21 दिग्गजों ने किया इमरान खान का समर्थन, पाकिस्तानी PM को लिखा खास पत्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola