हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाक खिलाड़ी की फूटी किस्मत, T20 वर्ल्ड कप में तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, फिर भी इस लीग के ऑक्शन से हुए बाहर

पाकिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी को द हंड्रेड के ऑक्शन में जगह नहीं मिल पाई है. 16 पाक खिलाड़ियों को लीग की ऑक्शन लिस्ट में जगह मिली लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी का नाम लिस्ट से बाहर है. टी20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

Sahibzada Farhan: पाकिस्तान के लिए ये टी20 विश्व कप भूलने वाला रहा. टीम पूरे टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म से जूझती रही और सुपर 8 से आगे नहीं बढ़ पाई. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने पूरी टीम से अलग इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन किया. उन्होंने इस सीजन टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जो कि विराट कोहली के नाम था. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के ऑक्शन में उनको जगह नहीं मिल पाई है जो कि काफी चौंकाने वाला है. 

द हंड्रेड के ऑक्शन में नहीं मिली जगह

द हंड्रेड 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में 247 नाम नजर आएंगे. इसमें से 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं लेकिन साहिबजादा फरहान का नाम गायब है. टूर्नामेंट के ऑक्शन के लिए करीब एक हजार खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था. हर टीम की तरफ से 75 से 100 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई जिनको ऑक्शन में खरीदने के लिए वो इच्छुक रहेंगे.

ऑक्शन की लिस्ट में शामिल हुए ये पाकिस्तानी खिलाड़ी 

हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, जमान खान, उस्मान मीर, इमाद वसीम, आकिफ जावेद, सलमान मिर्जा

विज्ञापन

साहिबजादा ने जाहिर की थी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा

हाल ही में कुछ दिनों पहले द हंड्रेड लीग में बवाल खड़ा हो गया था. ये बात सामने आ रही थी कि आईपीएल ओनरशिप वाली टीमें ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से साफ किया गया कि ऑक्शन में खिलाड़ियों का सिलेक्शन परफॉर्मेंस, उपलब्धता और टीम में उसकी जरूरत के हिसाब से किया जाएगा. 

टी20 विश्व कप के बीच में साहिबजादा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, हर कोई बेस्ट लीग खेलना चाहता है. द हंड्रेड उन्ही में से एक है. बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: इंग्लैंड से सेमीफाइनल जीते तो खिताब हो जाएगा पक्का! ये आंकड़े देख खुशी से झूम उठेंगे फैंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola