Morne Morkel India Arrival Delayed: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. नई दिल्ली में इस श्रृंखला का आयोजन किया जाने वाला है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया T20I श्रृंखला जीतना चाहेगी. हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी हो रही है, जिस वजह से खिलाड़ियों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.
मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी
मोर्ने मोर्केल, गौतम गंभीर के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्केल अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए, जिसने सभी के मन में सवाल पैदा कर दिए. बताया जा रहा है कि मोर्केल वीजा से जुड़ी समस्या के कारण अब तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं और जैसे ही यह समस्या खत्म होगी, वह भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे. मोर्ने की देखरेख में भारतीय टीम ने कई अलग-अलग गेंदबाजों के साथ काम किया है और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें:- हाथ में स्टंप लेकर मैदान पर नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, ईस्ट जोन की जीत का मनाया अनोखा जश्न
गेंदबाजों की तैयारियों को पहुंचेगा नुकसान?
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, मोर्ने मोर्केल का उपलब्ध नहीं होना भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को गेंदबाजी में मार्गदर्शन की जरूरत है. वह हर्षित राणा के अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल हुए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी काफी समय बाद वापस आ रहे हैं. दोनों को लय में लाने में मोर्केल अहम किरदार निभा सकते थे, लेकिन अभी वह टीम के साथ नहीं हैं, जिससे उनकी तैयारियों पर भी प्रभाव पड़ा है.
टीम से नहीं जुड़े हैं कुछ खिलाड़ी
ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का हिस्सा थे. इसी वजह से वह अब तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं. फाइनल के समापन के बाद अब ये तीनों टीम इंडिया के साथ जुड़कर अभ्यास शुरू कर देंगे. अफवाहें सामने आ रही थीं कि BRICS समिट के कारण 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला T20I मैच शिफ्ट हो सकता है. हालांकि, DDCA ने X पर पोस्ट डालकर साफ कर दिया कि शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं होगा और 13 सितंबर को ही मैच होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने छोड़ा टीम का साथ, बीसीसीआई ने शुरू कर दी तलाश
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines