हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट में बॉलीवुड का तड़का! एक्टर जॉन अब्राहम ने इस लीग में खरीदी टीम, ये स्टार खिलाड़ी बने पार्टनर

John Abraham Buys Stakes in Cricket Team: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फुटबॉल समेत अलग-अलग खेलों में निवेश कर चुके हैं. जॉन ने अब क्रिकेट लीग में भी कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम खरीदी है.

विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने खरीदी टीम (Image: Instagram/thejohnabraham and AI Generated)

John Abraham Buys Stake in Cricket Team: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को खेल में काफी रुचि है. अलग-अलग स्पोर्ट्स लीग में टीम खरीदने के बाद अब अब्राहम ने क्रिकेट में भी निवेश किया है. हाल ही में खबर सामने आई है कि उन्होंने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एक टीम में निवेश किया है. इस लीग की शुरुआत 26 अगस्त से होने जा रही है. उन्होंने अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर रॉटरडैम शहर की टीम खरीदी है.

जॉन अब्राहम बने रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत में अभी दो महीने का समय है. इससे पहले खबर सामने आई है कि बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने रॉटरडैम डॉकर्स टीम में निवेश किया है. वो टीम के सह-मालिक बन गए हैं. इस टीम में उनके पार्टनर्स जोंटी रोड्स, हेनरिक क्लासेन, फाफ डु प्लेसिस और मधुकर श्री हैं. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ETPL के सह-मालिक हैं और वो क्रिकेटर्स के अलावा अपने साथी बॉलीवुड एक्टर्स को भी लीग की ओर आकर्षित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- IRE vs IND मैच में हुई बारिश, तो कितने ओवरों का होगा मुकाबला? जानिए ICC के नियम

विज्ञापन

कई स्पोर्ट्स टीमों के मालिक हैं जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने पहली बार क्रिकेट में निवेश किया है. उनकी फुटबॉल और हॉकी में भी टीमें हैं. इंडियन सुपर लीग में वो फुटबॉल टीम नार्थईस्ट यूनाइटेड FC के मालिक हैं. इसके अलावा वो इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में गोवा ऐसेस फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. हॉकी इंडिया लीग में भी उन्होंने दिल्ली वेवराइडर्स टीम की 13% हिस्सेदारी ली थी. अब वो ETPL में भी वो निवेश करेंगे.

कब शुरू होगा ETPL?

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की शुरुआत 26 अगस्त 2026 से होने जा रही है. यह टूर्नामेंट 20 सितंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 32 मैचों का आयोजन होगा और उनका लक्ष्य नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में खेल को बढ़ावा देना है. टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. एम्स्टर्डम फ्लेम्स, रॉटरडैम डॉकर्स, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लास्गो कॉस्मिक्स, डब्लिन गार्डियन्स और आयरिश वूल्व्स ETPL में हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola