IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में कई शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिले. हालांकि, इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने अपने एक अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने भारतीय बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जिसकी चर्चा क्रिकेट फैंस के बीच सोशल मीडिया पर होने लगी. विकेट लेने के बाद टिकनर ने अपनी जेब से पोकेमोन ट्रेडिंग कार्ड निकाला और कैमरे के सामने उसे दिखाकर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.
विकेट लेने के बाद जेब से निकाला पोकेमोन कार्ड
यह घटना भारतीय पारी के 19वें ओवर में देखने को मिली. ब्लेयर टिकनर ने नमन धीर को पवेलियन भेजने के बाद पहले अपने साथी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मनाया. इसके बाद उन्होंने अचानक अपनी जेब में हाथ डाला और एक पोकेमोन कार्ड बाहर निकाल लिया. टिकनर ने इस कार्ड को टीवी कैमरों की तरफ दिखाया और फिर उसे चूमकर दोबारा जेब में रख लिया.
उनके इस अंदाज ने मैदान पर मौजूद दर्शकों के साथ टीवी पर मैच देख रहे फैंस का भी ध्यान खींचा. आमतौर पर गेंदबाज विकेट मिलने पर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हैं, लेकिन टिकनर का यह सेलिब्रेशन बाकी सबसे अलग था.
नमन धीर का विकेट न्यूजीलैंड के लिए था अहम
नमन धीर उस समय अच्छी लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 23 गेंदों पर 33 रन बना लिए थे और तेजी से रन जोड़ रहे थे. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए उनका विकेट हासिल करना काफी जरूरी था. टिकनर ने बल्लेबाज को चकमा देने के लिए नकल बॉल का इस्तेमाल किया. धीर ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई.
गेंद हवा में ऊंची उठ गई और एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चली गई. वहां मौजूद माइकल ब्रेसवेल ने पीछे की ओर दौड़ लगाई और शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया. इस तरह नमन धीर की पारी का अंत हुआ और टिकनर को अहम सफलता मिली.
क्या होता है पोकेमोन फायर एनर्जी कार्ड?
टिकनर के पास मौजूद कार्ड पोकेमोन ट्रेडिंग कार्ड गेम का फायर एनर्जी कार्ड था. इस गेम में एनर्जी कार्ड का इस्तेमाल पोकेमोन को उसकी खास शक्तियों से हमला करने में मदद देने के लिए किया जाता है. फायर एनर्जी कार्ड आग से जुड़ी ताकत को दर्शाता है. इसी वजह से इस कार्ड पर लाल और नारंगी रंग की पृष्ठभूमि के साथ आग का निशान बना होता है.
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
6 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines