Team India, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम इंडिया न्यूजीलैंड को घरेलू मैदान पर खेलते हुए कर रही है. जहां पर टीम इंडिया धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर रही है. इस बीच भारतीय टीम मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. सुंदर की फिटनेस पर सवाल अभी भी बने हुए हैं. इस बीच बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पिन ऑलराउंडर को तैयार रहने को कहा है.
वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं वर्ल्ड कप से बाहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार वॉशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं. सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़े सवाल बन गए हैं. सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं. फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस हासिल करने गए रियान पराग की लॉटरी लग सकती है. खबरों के मुताबिक रियान पराग को तैयार रहने को बोला गया है. पराग ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है. वो इंजरी के कारण ही घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेलते हुए नजर आए. हालांकि अब वो सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पराग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो रेस में आगे आ गए हैं.
ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल को मिली सजा! सिलेक्टर्स ने क्यों अचानक कर दिया टीम से बाहर?
अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं रियान पराग
वॉशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को मौका मिला है. उन्होंने तीसरे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ऑलराउंडर की तलाश में जाना चाहती है. जिसके कारण ही पराग रेस में आगे निकल गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पराग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 28 और 30 जनवरी को मैच खेलेंगे. जिसके बाद 31 जनवरी को उन्हें फिटनेस रिपोर्ट मिल सकती है. खबरों के मुताबिक 2 फरवरी को वो मुंबई में टीम इंडिया से जुड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: T20 WC से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को दिया धोखा, नजमुल की हुई बोर्ड में वापसी
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
40 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines