Pakistan Team: पाकिस्तान का इस समय टेस्ट में बहुत बुरा हाल चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम को पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को 194 रन से रौंद दिया. लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद तो बवाल शुरू हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई है. खबर के अनुसार जारी टेस्ट सीरीज में बोर्ड ने कई बड़े फैसले ले लिए हैं. टीम में बदलाव किए जा रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उठाए बड़े कदम
लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार से पाकिस्तान की टीम चर्चा में है. बल्लेबाजी और गेंदबाजीं दोनों विभागों में टीम फेल रही है. दूसरे टेस्ट में कप्तान बाबर आजम भी फेल रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज अहमद का कोच पद से हटना तय है. ये भी बात सामने आई है कि माइक हसन को तीसरे टेस्ट मैच की जिम्मेदारी लेने के लिए फोन किया गया है.
इमाम उल हक ने चोट के चलते बल्लेबाजी नहीं की. अब इमाम और सीनियर प्लेयर मोहम्मद रिजवान के ऊपर भी गाज गिरी है. रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों को तुरंत पाकिस्तान भेजा जा रहा है. इमाम की चोट की जांच भी की जाएगी. कहा गया है कि पाकिस्तान ने छह खिलाड़ियों को इंग्लैंड के लिए रवाना कर दिया है, जिसमें सैम अयूब भी शामिल हैं. पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है. आगे जाकर बाबर आजम से भी कप्तानी छीनी जा सकती है. एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाक टीम में बड़ा बदलाव होना पक्का लग रहा है.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026 Points Table: थाईलैंड को रौंदकर टॉप पर पहुंची भारतीय टीम, जानिए अन्य टीमों का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाक का बुरा हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान सबसे नीचे 9वें नंबर पर है. टीम का PCT 16.67 हो गया है. पाकिस्तान फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गया था. इंग्लैंड से दो टेस्ट मैच हारने के बाद तो टीम का बेड़ागर्क हो गया है. पाकिस्तान के पास अब सम्मान बचाने की चुनौती है. अगर तीसरे टेस्ट में भी हार मिलती है तो फिर और बुरा हाल हो जाएगा. फिलहाल सभी की नजरें अब एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी हैं. देखना होगा कि वहां पर पाक की टीम में कौन से बदलाव होंगे.
ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी बल्लेबाज
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
18 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines