BCCI से पंगा लेते ही बांग्लादेशी क्रिकेटर्स पर गिरी नई गाज, करोड़ों के करार हुए रद्द! T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका

Indian Brand Cancel Bangladesh Sponsorship: BCCI और भारत से पंगा लेना अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारी पड़ रहा है. बांग्लादेश सरकार ने IPL का प्रसारण बैन कर दिया, जिससे BCCI की कमाई पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ने वाला है. हालांकि, अब बांग्लादेश टीम के क्रिकेटर्स को ऐसा झटका लगा है, जिससे उनके लिए आगे जाकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

Indian Brand Cancel Bangladesh Sponsorship

बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को तगड़ा झटका

Indian Brand Cancel Bangladesh Sponsorship: बांग्लादेश क्रिकेट के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. BCCI और भारत से पंगा लेना अब उनपर भारी पड़ रहा है. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत में नहीं खेलने की मांग की. ICC ने उनकी मांग ठुकरा दी और सिक्योरिटी को लेकर दिए गए कारण का विस्तार में जवाब मांगा. इस पूरे विवाद के बीच भारतीय कंपनी ने बड़ा कदम उठाया और बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप से एक महीने पहले बांग्लादेश टीम पर नई गाज गिर चुकी है.

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेटर्स को तगड़ा झटका

बांग्लादेश के अलग-अलग क्रिकेटर्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL को बैन कर दिया और टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया. इसके बाद भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक ने BPL में काम करने से मना कर दिया.

विज्ञापन

अब एक भारतीय कंपनी ने बांग्लादेश टीम को ठोकर मार दी है. दरअसल, स्पोर्ट्स की सामग्री बनाने वाली भारतीय कंपनी संस्पेरेल्स ग्रीनलैंड्स (SG) ने फैसला किया है कि वो बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को आगे स्पॉन्सर नहीं करेंगे. बता दें कि बांग्लादेशी प्लेयर्स की लिस्ट में उनके कप्तान लिटन का नाम भी शामिल है, अभी तक ऑफिशियल तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन प्लेयर्स को इस बारे में जानकारी दे दी गई है.

विज्ञापन

बांग्लादेशी प्लेयर्स को करोड़ों का नुकसान

बांग्लादेश के प्लेयर्स को SG द्वारा स्पॉन्सर किया जाता था और सभी खिलाड़ियों को मिलाकर करोड़ों की डील टीम के साथ थी. हालांकि, भारत से पंगा लेने के बाद अब खेल की सामग्री के मामले में बांग्लादेशी प्लेयर्स को नुकसान झेलना पड़ेगा. SG सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी खेल सामग्री के लिए लोकप्रिय है और इसी कारण भारत के बाहर अन्य देशों में भी प्लेयर्स इनका उपयोग करते हैं. अब उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नए स्पॉन्सर्स ढूंढना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा. ये बांग्लादेश टीम के लिए तगड़ा झटका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ