BBL: बिग बैश लीग में एक अजब ही नाजारा देखने को मिला है, अगर गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री के पार भी न जाए और फिर भी छक्का हो जाए, तो आप थोड़ा हैरान रह रह जाएंगे, लेकिन मेलबोर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबोर्न स्टॉर्स के बीच खेले जा रहे है मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जहां गेंद बल्ले से लगकर सीमा रेखा के पार भी नहीं गई और छक्का भी हो गया।
बाउंड्री की छत से टकराई गेंद
मामला मेलबोर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबोर्न स्टॉर्स के बीच खेले जा रहे मैच की दूसरी पारी का है। विल सदरलैंड ने मेलबर्न स्टार्स के बल्लेबाज जो क्लार्क को गेंद डाली, जिस पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला, लेकिन गेंद बांउड्री के पार तो नहीं गई, लेकिन मैदान में लगे स्टेंड के छत से टकराकर वापस ग्राउंड में गिर गई, जिसके बाद अंपायर ने इसे छक्का दिया।
नियमों से हिसाब से माना गया छक्का
अंपायर के इस फैसले पर बॉलिंग टीम के साथ-साथ बैटिंग टीम के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर गेंद बल्ले से लगकर स्टेडियम की छत से टकराती है तो उसे छक्का दिया जाता है। कुछ ऐसा ही इस मैच में भी हुआ। गेंद बल्ले से लगते ही इतनी ऊंची गई कि छत से टकरा गई, जिससे इसे छक्का दिया गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – नीदरलैंड ने किया विजयी आगाज, मलेशिया को 4-0 से दी करारी मात
जो क्लॉर्क ने मैच में की शानदार बल्लेबाजी
मेलबोर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेलबोर्न स्टॉर्स ने भी शानदार शुरुआत की, मैच में यह अद्धभुत शॉट खेलने वाले जो क्लॉर्क ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 जबरस्त छक्के शामिल हैं। जिसमें यह अद्भुत छक्का भी शामिल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
15 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines