Big Bash League 2023-24: ऑस्ट्रेलिया की बहुचर्चित टी20 बिग बैश लीग का बुधवार को समापन हो गया है। बिग बैश लीग को अपनी नई चैंपियन टीम मिल चुकी है। बिग बैश लीग 2023-24 के फाइनल में ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को ब्रिसबेम हीट ने 54 रनों से जीतकर खिताब पर अपना कब्जा किया है।
11 साल के लंबे इंतजार के बाद ब्रिसबेन हीट ने बिग बैश लीग के खिताब पर कब्जा किया है। ब्रिसबेन हीट की तरफ से फाइनल मुकाबले में स्पेंसर जॉनसन ने काफी शानदार गेदबाजी की। उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी का जलवा
आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। उससे पहले उनका शानदार प्रदर्शन बिग बैश लीग में देखने को मिला है। जो गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल के नए सीजन से पहले बड़ी खुशखबरी है।
ब्रिसबेन हीट की तरफ से फाइनल मैच में गेंदबाजी करते हुए स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले क्वालीफायर मैच में भी जॉनसन ने शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG:…तो इंग्लैंड की टीम नहीं खेलेगी हैदराबाद टेस्ट! शोएब बशीर के वीजा मामले पर बढ़ा विवाद
ब्रिसबेन हीट ने 54 रन से जीत मैच
बिग बैश लीग 2023-24 के फाइनल में ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। ब्रिसबेन हीट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोश ब्राउन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रेनशॉ ने 40 रन बनाए। 166 रनों के जवाब में सिडनी सिक्सर्स की पूरी टीम 17.3 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गई थी। ब्रिसबेन हीट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
47 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines