Sydney Sixers vs Hobart Hurricanes: बिग बैश लीग 2025-26 का सीजन अब खत्म होने वाला है. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. आज टूर्नामेंट का चैंलेजर मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम भी फाइनल में पहुंच जाएगी. दोनों ही टीमों में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिससे कारण ही फैंस अब जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को वो कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देखें चैलेंजर मुकाबला?
इस चैलेंजर मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं भारतीय समयानुसार दोपहर में 1:45 बजे शुरू होने वाले इस मैच को फैंस डिजिटल पर जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. इस मैच में टॉस दोपहर में 1:15 बजे होगा. अब तक दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो यहां तक पहुंची हैं. नॉकआउट में होबार्ट हरिकेन्स ने बारिश से प्रभावित मैच में मेलबर्न स्टार्स को हराया था.
वहीं क्वालीफायर में सिडनी सिक्सर्स की टीम पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ हार गई थी. बाबर आजम इस मुकाबले में सिडनी की तरफ से नहीं खेलने वाले हैं. हालांकि स्टीव स्मिथ अपनी शानदार फॉर्म को आज भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. मिचेल स्टार्क भी गेंदबाजी में कहर बरपा सकते हैं. होबार्ट हरिकेन्स के बल्लेबाजों को स्टार्क से बचना होगा. होबार्ट की गेंदबाजी भी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल, अहम सदस्य ने छोड़ दिया साथ
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
सिडनी सिक्सर्स की टीम: स्टीव स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), लैकलन शॉ, जैक एडवर्ड्स, मिचेल पेरी, जोएल डेविस, बेन मैनेंटी, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, डैनियल ह्यूजेस, हेडन केर, जॉर्डन सिल्क.
होबार्ट हरिकेंस की टीम: मिचेल ओवेन, टिम वार्ड, बीयू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), क्रिस जॉर्डन, विल प्रेस्टविज, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, बिली स्टेनलेक, रिले मेरेडिथ, जैक्सन बर्ड, मैकलिस्टर राइट.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ U19: इस दिन खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines