Big Bash 2022-23: बिग बैश के इतिहास में क्या, क्रिकेट के इतिहास में आज कमाल हो गया। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मात्र 15 रन पर ही एक टीम सिमट गई। अंदाजा लगाएं कि 20 ओवर का मैच खेलने आई टीम पूरा पावरप्ले भी नहीं खेल पाई। दरअसल, बिग बैश (big bash league 2022) का आज यानी शुक्रवार को पांचवा मैच था। इस मैच में आमने-सामने थी एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और सिडनी थंडर (Sydney Thunder)। पहले खेलने उतरी एडिलेड ने 139 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी सिडनी थंडर मात्र 15 रन ही बना पाई।
और पढ़िए – BBL 2022: इस बॉलर ने मचाया गदर, आग उगलती गेंदबाजी से 3 रन देकर चटका डाले 5 विकेट…देखें VIDEO
सबसे कम स्कोर होने का रिकॉर्ड
यह बेहद ही खराब हार रही। ऐसा सोचना भी मुश्किल हो सकता है। बता दें कि सिडनी थंडर ने अब तक का सबसे कम टी20 स्कोर दर्ज किया। यह सबसे कम स्कोर होने का रिकॉर्ड बन गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिडनी की टीम में बहुत बड़े नाम थे। जैसे एलेक्स हेल्स, डेनियल सैम्स, राइली रूसो, क्रिस ग्रीन। इसके अलावा भी नामी खिलाड़ी टीम में मौजूद थे, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी ने सभी के छक्के छुड़ा दिए।
https://twitter.com/BBL/status/1603726213633429504
15 रन और 10 विकेट
एडिलेड स्ट्राइकर्स में वैसे तो सबसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों में शामिल अफगानिस्तान के राशिद खान भी थे। मगर उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि शुरुआत में आए दो गेंदबाजों ने ही मैच जीता दिया। हेनरी थोर्नटन ने 5 विकेट तो वेस आगर ने 4 विकेट लिए। साथ ही पहला ओवर फेंकने आए मैट शॉर्ट ने एक विकेट लिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘अगला विराट कोहली…’, इस बल्लेबाज के मुरीद हुए वसीम जाफर, कर दी बड़ी भविष्यवाणी
बीबीएल में यह एक इतिहास की तरह रहा। यह अविश्वसनीय था कि इस टूर्नामेंट की बेहतरीन टीमों में शुमार सिडनी थंडर 15 रन पर ऑल आउट हो गई। बता दें कि यह t20 टूर्नामेंट 13 दिसंबर से चालू हुआ है। शुक्रवार को दो मुकाबले थे। जहां दूसरे मुकालबे में ये हैरान करने वाला व बेहद खराब रिकॉर्ड बना। BBL अभी फरवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी भाग नहीं लेते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के अंतर्गत आता है। दुनिया भर के तमाम बड़े खिलाड़ी इसमें खेलते रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines