नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होगी। सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) 2 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच से कप्तान एडेन मार्करम बाहर रहेंगे। उनकी जगह इस मैच में भुवनेश्वर कुमार कप्तानी करते नजर आएंगे। भुवी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। मार्कराम नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं और 3 अप्रैल को भारत पहुंचेंगे।
साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी सीरीज
इस साल भारत में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका को सीधे क्वालिफाई करना है, ऐसे में श्रृंखला महत्वपूर्ण है। इस सीरीज को जीतकर वे वनडे वर्ल्ड कप में सीधे जगह बना सकते हैं। उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ बिना ओवर-रेट पेनल्टी के दोनों वनडे जीतने की जरूरत है। फिर उम्मीद करनी होगी कि आयरलैंड मई में तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ कम से कम एक मैच हार जाए।
और पढ़िए – IPL Opening Ceremony 2023: इस बार आसमान में चमकेगी ट्रॉफी, ड्रोन लाइट शो से डबल होगा मजा
https://twitter.com/IPL/status/1641386665041346560?cxt=HHwWgIDSzbaesMctAAAA
पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
भुवनेश्वर 2013 के बाद से ही सनराइजर्स के साथ रहे हैं। पहले भी उन्होंने नेतृत्व किया है। वह 2019 में छह मैचों में और 2022 में एक बार कप्तानी कर चुके हैं। सनराइजर्स ने उन सात मैचों में से दो में जीत हासिल की थी। 2022 में पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रहने के बाद सनराइजर्स ने इस सीजन के लिए कुछ बड़े बदलाव किए। बड़े बदलावों में से एक अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज करना रहा। विलियमसन की जगह मार्कराम को कप्तानी सौंपी गई।
और पढ़िए – ODI world cup 2023: फ्लॉप होने के बाद भी विश्वकप खेलेंगे सूर्या, इस दिग्गज ने किया बड़ा दावा
हाल ही टीम को दिलाया खिताब
मार्करम ने हाल ही में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को उद्घाटन SA20 (साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग) खिताब दिलाया, जहां वह टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 127 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए। उन्होंने अपनी ऑफस्पिन के साथ 6.19 की इकॉनमी से 11 विकेट भी हासिल किए। मार्कराम के अलावा मार्को जानसन और हेनरिक क्लासेन भी पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे सनराइजर्स के पास केवल पांच विदेशी खिलाड़ी हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, फजलहक फारूकी और अकील होसेन रहेंगे। सनराइजर्स का दूसरा मैच 7 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
37 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
45 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines