Ben Stokes Injured In Sydney Test: मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है. सिडनी टेस्ट के चौथे दिन टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ग्रोइन इंजरी के कारण मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे पहले से ही चैलेंजिंग माहौल में अंग्रेजों की फिक्र बढ़ गई है.
10 गेंद फेंक पाए
बेन स्टोक्स ने नए दिन का पहला ओवर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फेंका और सिर्फ 10 गेंदें ही फेंक पाए, उसके बाद फॉलो-थ्रू में रुके और अपने दाहिने ग्रोइन को थाम लिया. वो साफ तौर से असहज दिखे, इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान सीधे मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए, और उप-कप्तान हैरी ब्रुक ने मैदान पर लीडरशिप की जिम्मेदारी संभाली.
बेटहेल ने पूरा किया ओवर
बाद में इंग्लैंड टीम के बयान के जरिए इस इंजरी के नेचर को कंफर्म किया गया. इसमें लिखा था, ‘बेन स्टोक्स अभी अपने दाहिने एडडक्टर की शिकायत के बाद जांच के लिए जा रहे हैं. जब ज्यादा जानकारी अवेलबल होगी, हम एक अपडेट देंगे.’ स्टोक्स के जाने के बाद जैकब बेटहेल ने उनके ओवर को पूरा किया, जिससे क्लियर हुआ कि इंग्लैंड की टीम अचानक कितनी मुश्किल स्थिति में फंस गई थी.
यह भी पढ़ें- बुलेट की स्पीड से बल्ला चलाने में माहिर! जानिए वनडे में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले टॉप 5 महान क्रिकेटर
4-1 से हार का खतरा
ये इंजरी इंग्लैंड के लिए एक और बड़ा झटका है, वो भी ऐसे सीरीज में जिसमें उन्होंने पहले तीन टेस्ट हारने के बाद तकरीबन सब खो दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में सिडनी में 567 रन बनाए, और अब स्टोक्स की टीम सीरीज में 4-1 की हार से बचने के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि चोटें किसी भी स्टेबिलिटी की उम्मीद को लगातार डिस्टर्ब कर रही हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
25 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
48 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
59 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines