
1 / 6
Top 5 Fastest Cricketer to Reach 11000 Runs In ODIs: भले ही आज टी-20 क्रिकेट काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है, लेकिन आज भी वनडे फॉर्मेट की अहमियत बरकार हैं. 50 ओवर के गेम में एक से एक सूरमा हुए हैं, कोई सेंचुरी का किंग है, तो कोई रनों का बदशाह. आज हम इतिहास के ऐसे 5 महान बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने वनडे में सबसे तेजी से 11000 रन पूरे करने का अचीवमेंट हासिल किया है. आइए जानते हैं कि टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन से बैटर हैं.

2 / 6
विराट कोहली के नाम 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे स्पीड से 11000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसकी वजह सिर्फ स्ट्राइक रेट ही नहीं, बल्कि उनकी कंसिस्टेंसी भी है. इस स्टार बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान 16 जून मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ ये आंकड़ा पूरा किया था. ये अचीवमेंट उन्होंने 230 मैचों की 222वीं पारी में हासिल की.

3 / 6
इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाम हासिल किया था. इसके लिए उन्हें 269 मैचों की 261 पारियों का सहारा लेना पड़ा.

4 / 6
महानतम क्रिकेटर्स में से एक सचिन तेंदुलकर भले ही सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर हों, लेकिन वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 28 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ 11000 रन पूरे किए थे. इसके लिए उन्हें 284 मैचों की 276 पारियां खर्च करनी पड़ी.

5 / 6
ऑस्ट्रेलिया के सबसे कामयाब कप्तान रिकी पोटिंग चौथे पायदान पर हैं, उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ 24 फरवरी 2008 को 11 हजार रन पूरे किए थे. इसके लिए उन्हें 295 मैचौं की 286 पारियों का सहारा लेना पड़ा.

6 / 6
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस लिस्ट में 5वीं पोजीशन हासिल की है. 'दादा' ने 27 अगस्त 2007 को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 11 हजार का आंकड़ा छुआ था. इसके लिए उन्हें 298 मैचों की 288 पारी का इंतजार करना पड़ा