मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने की बदले की कार्रवाई, इस इंडियन एंकर को बीपीएल से किया बाहर!

Ridhima Pathak: फेमस इंडियन स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से हटा दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले को बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि उनके गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहमान को हाल ही में आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से रिलीज कर दिया गया है.

Ridhima Pathak Mustafizur Rahman

BCB Drops Indian Anchor Ridhima Pathak from BPL: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बदलते हालात का हवाला देते हुए मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग की प्रेजेंटेशन पैनल से इंडियन एंकर रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार 6 जनवरी 2026 को बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में हुई घटनाओं के बीच पाठक को पैनल से हटा दिया गया है. हालांकि आगे किसी भी तरह की डिटेल नहीं दी गई है.

विज्ञापन

राजनीतिक टेंशन बनी वजह

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 में बीसीबी ने एंकरिंग और कमेंट्री में वेराइटी लाने के लिए कई इंटरनेशनल हस्तियों को शामिल किया था. पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास प्रेजेंटेशन टीम का हिस्सा थीं, जिसमें रिद्धिमा पाठक भी शामिल थे, जबकि कमेंट्री पैनल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा और इंग्लैंड के ऑल-राउंडर डैरेन गॉफ शामिल थे. बांग्लादेश और भारत के बीच हाल ही में बढ़ी राजनीतिक तनाव के कारण पाठक को बीपीएल से हटाया गया है.

विज्ञापन

मुस्ताफिजुर को हटाने के बाद लिया फैसला

बीसीसीआई के निर्देशों के बाद 3 जनवरी 2026 को बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, ये फैसला मुस्ताफिजुर के खिलाफ बढ़ती धमकियों के बीच लिया गया था. इस फैसले के बाद काफी विवाद शुरू हो गया.

वर्ल्ड कप भारत में न खेलने का इरादा

मुस्तफिजुर को आईपीएल टीम से हटाए जाने के बाद, बीसीबी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की और आईसीसी को एक लेटर भेजा, जिसमें सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आना उनकी टीम के लिए मुमकिन नहीं है. बोर्ड ने ये भी मांग की है कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को भारत के बाहर के मैदानों में ट्रांसफर किया जाए.

विज्ञापन

आईपीएल पर भी बैन

दोनों देशों के बोर्ड के बीच टेंशन इतनी बढ़ गई कि बांग्लादेश सरकार ने 5 जनवरी 2026 को लोकल ऑपरेटर्स के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के टेलीकास्ट पर बैन लगा दिया. अब आने वाले दिनों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई और आईसीसी के बीच सहमति बन पाती है या नहीं, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ