Ben Stokes Returns in BBL: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने जा रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टोक्स करीब एक दशक के बाद बीबीएल में खेलते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है और वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध भी रहेंगे.
एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ जुड़े बेन स्टोक्स
ऑस्ट्रेलिया की मीडिया SIN ने दावा किया है कि बेन स्टोक्स बिग बैश लीग (BBL) के 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ आधिकारिक रूप से जुड़ गए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्टोक्स सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी बड़े ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने एडिलेड फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का फैसला किया है. ऐसा माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी को स्टोक्स के फैसले की जानकारी दे दी गई है. स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें लगभग AUD 500,000 डॉलर (करीब 3.4 करोड़ रुपये) की सैलरी मिलेगी.
क्रिकेक ऑस्ट्रेलिया के सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर मंगलवार की सुबह स्टोक्स के बीबीएल में खेलने के फैसले की पुष्टि की है. स्टोक्स टॉप लेवल के मार्क प्लेयर हैं और उनके जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लीग में शामिल होने से बीबीएल को बढ़ावा और स्टार पावर मिलेगा.
बेन स्टोक्स का BBL करियर
35 वर्षीय बेन स्टोक्स पहले भी बिग बैश लीग में खेल चुके हैं. स्टोक्स ने 20214/15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेला था. उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 37 गेंदों पर 77 रन बनाए थे. उस सीजन उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले, जिसमें उन्होंने 156 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किया. स्टोक्स अब करीब 12 साल बाद बीबीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह
स्टोक्स ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा
बेन स्टोक्स ने इसी साल जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान तीसरे मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. नॉटिंघम में खेला गया टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला रहा. उन्होंने अपने करियर में कुल 122 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7243 रन बनाए और 252 विकेट चटकाए. इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेले 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में क्रमश: 3463 औ 585 रन बनाए और 74 और 26 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! चोट के कारण हार्दिक पांड्या का खेलना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
6 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines