---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup के बीच बेन स्टोक्स के फैसले ने चौंकाया, ठुकराया इंग्लैंड का बड़ा कॉन्ट्रेक्ट

Ben Stokes declines three-year Contract For England: वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद वर्ल्ड कप खेलने आए बेन स्टोक्स ने अपने एक फैसले से चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

Ben Stokes declines three-year Contract For England: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम बुरी तरह पिछड़ रही है। टीम 4 में से 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। इस बीच वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद वर्ल्ड कप खेलने आए बेन स्टोक्स ने अपने फैसले से चौंका दिया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने मल्टी ईयर कॉन्ट्रेक्ट ठुकरा दिया है। इसके बजाय उन्होंने बोर्ड के साथ एक साल के कॉन्ट्रेक्ट पर सहमति जताई है।

8 खिलाड़ियों ने साइन किए सिंगर ईयर कॉन्ट्रेक्ट

ECB ने इतिहास में पहली बार 18 खिलाड़ियों को मल्टी ईयर कॉन्ट्रेक्ट की पेशकश की है, इसके अलावा 8 खिलाड़ियों को सिंगल ईयर कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। हैरी ब्रूक, जो रूट और मार्क वुड को तीन साल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस कॉन्ट्रेक्ट में रेड और व्हाइट बॉल दोनों क्रिकेट फॉर्मेट शामिल हैं। यह कॉन्ट्रेक्ट ब्रुक का पहला इंग्लैंड सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट है। रेहान अहमद, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो सहित पंद्रह अन्य खिलाड़ियों को दो साल के अनुबंध की पेशकश की गई है।

---विज्ञापन---

कहा जा रहा है कि बेन स्टोक्स को पहले तीन साल के अनुबंध की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्हें जेम्स एंडरसन, मोइन अली, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, डेविड मालन, बेन फॉक्स और रीस टॉपले के साथ एक साल का अनुबंध दिया गया है।

---विज्ञापन---

फैंस लगा रहे हैं कयास

बेन स्टोक्स के कॉन्ट्रेक्ट ठुकराने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या वे अब एक बार फिर वनडे से संन्यास ले सकते हैं। पिछले हफ्ते जब स्टोक्स से पूछा गया कि क्या वह विश्व कप के बाद वनडे खेलेंगे, तो उन्होंने क्रिकेट के परिदृश्य में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था- “मैं इंग्लैंड के लिए जितना संभव हो उतना क्रिकेट खेलना चाहता हूं।” “मुझे इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना पसंद है और मैं जब तक संभव हो सके ऐसा करना चाहता हूं और जितना संभव हो उतने गेम खेलना चाहता हूं। हम बस यह देखेंगे कि इसके बाद मैं वनडे खेलूंगा या नहीं, इसके संदर्भ में चीजें कैसे काम करती हैं।”

ये भी पढ़ें: SA vs BAN: वानखेड़े में जमकर चला डी कॉक का बल्ला, क्लासेन-मार्कराम ने भी मचाई धूम, बांग्लादेश को मिला 383 का लक्ष्य

---विज्ञापन---

ईसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट 2023-24

तीन साल के लिए: हैरी ब्रूक, जो रूट, मार्क वुड

दो साल के लिए: रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ब्रायडन कारसे, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, जोश टोंग, क्रिस वोक्स

---विज्ञापन---

एक साल का कॉन्ट्रेक्ट: मोईन अली, जेम्स एंडरसन, बेन फॉक्स, जैक लीच, डेविड मलान, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले

डवलपमेंट कॉन्ट्रेक्ट: मैथ्यू फिशर, साकिब महमूद, जॉन टर्नर

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2023 06:18 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola