SA vs BAN: वानखेड़े में जमकर चला डी कॉक का बल्ला, क्लासेन-मार्कराम ने भी मचाई धूम, बांग्लादेश को मिला 383 का लक्ष्य

SA vs BAN: मुंबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए हैं।

Quinton de Kock South Africa vs Bangladesh ODI World Cup 2023

Quinton de Kock Heinrich Klaasen

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए हैं। विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जितना है तो अब निर्धारित ओवरों में 383 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

अफ्रीका के लिए पारी का आगाज करते हुए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 140 गेंदों का सामना किया। इस बीच 124.28 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 174 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके एवं सात छक्के निकले।

विज्ञापन

डी कॉक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 90 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। उनके पास आज अपने वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन वह महज 10 रन से चूक गए. क्लासेन ने अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों का सामना किया। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 183.67 का रहा।

विज्ञापन

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कैप्टन एडेन मार्कराम भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 69 गेंदों का सामना किया। इस बीच 86.95 की स्ट्राइक रेट से 60 रन का योगदान देने में कामयाब रहे। छठवें क्रम पर अनुभवी बल्लेबाज मिलर ने भी अपने बल्ले से चमक बिखेरी। उन्होंने महज 15 गेंदों का सामना करते हुए 226.66 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए।

हसन महमूद ने चटकाए दो विकेट:

बांग्लादेश की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज हसन महमूद रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा शाकिब अल हसन, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मेराज क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ