Ben Stokes Road Accident Escape: वर्ल्ड कप 2023 के बीच जहां इंग्लैंड की टीम अपने खराब प्रदर्शन से परेशान है। वहीं उसी बीच गुरुवार को इंग्लिश क्रिकेट फैंस के लिए एक टेंशन वाली खबर सामने आई। दरअसल इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने और साथी खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के साथ हुए एक डरावने वाकये का जिक्र किया। यह वाकया था उस पल का जब स्टोक्स बाल-बाल बचे और उनका रोड एक्सीडेंट होते-होते बचा।
स्टोक्स ने बताई एक्सीडेंट से बचने की पूरी कहानी
स्टोक्स ने बताया कि यह वाकया था दिल्ला का जहां वह, लिविंगस्टोन और कंडीशनिंग कोच एंडी मिचेल ऑटो रिक्शा से घूमने गए थे। इस दौरान एक गाड़ी वाले ने अजीब तरह से ऑटो को ओवरटेक किया और वह बाल-बाल रोड एक्सीडेंट से बच गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इसकी पूरी कहानी सुनाई है।
यह भी पढ़ें:- PAK vs SA: नहीं कम हो रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें, चोटिल होकर बड़ा खिलाड़ी गया मैदान से बाहर
बेन स्टोक्स ने बताया कि,मैं और लिवी (लिविंगस्टोन) काफी ऊंची कद-कांठी के हैं। हमारे साथ कंडीशनिंग कोच मिच (एंडी मिचेल) भी मौजूद थे। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम टुक-टुक (ऑटो) में कैसे बैठे होंगे। यह वीडियो में आप देख सकते हैं कि हमारे साथ क्या हुआ। हम रोड पर थे और दूसरी गाड़ी पर वाला आया जिसने अपनी स्पीड नहीं कम की और हमें बुरी तरह ओवरटेक करके निकल गया। स्टोक्स ने The Athlete’s Voice by 4CAST में पूरी कहानी सुनाई।
यह भी पढ़ें:- Jhoome Jo ‘Pathan’; इरफान पठान के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर के पोस्ट ने बटोरीं सुर्खियां
इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर!
इंग्लैंड की टीम अपने पांच में से चार मैच गंवा चुकी है। बचे हुए चार मैच अगर टीम जीतती भी है तो भी उसके 10 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में इंग्लिश टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब बेहद मुश्किल लग रही है। फिलहाल यह देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम कम से कम अपना सम्मान बचाते हुए मुकाबले जीत पाती है या नहीं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines