---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वर्ल्ड कप के बीच टला बड़ा हादसा! ‘Road Accident’ से साफ-साफ बचे स्टोक्स समेत 2 अंग्रेज खिलाड़ी

Ben Stokes Escapes Road Accident: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन एक रोड एक्सीडेंट से बाल-बाल बच गए।

---विज्ञापन---

Ben Stokes Road Accident Escape: वर्ल्ड कप 2023 के बीच जहां इंग्लैंड की टीम अपने खराब प्रदर्शन से परेशान है। वहीं उसी बीच गुरुवार को इंग्लिश क्रिकेट फैंस के लिए एक टेंशन वाली खबर सामने आई। दरअसल इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने और साथी खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के साथ हुए एक डरावने वाकये का जिक्र किया। यह वाकया था उस  पल का जब स्टोक्स बाल-बाल बचे और उनका रोड एक्सीडेंट होते-होते बचा।

स्टोक्स ने बताई एक्सीडेंट से बचने की पूरी कहानी

स्टोक्स ने बताया कि यह वाकया था दिल्ला का जहां वह, लिविंगस्टोन और कंडीशनिंग कोच एंडी मिचेल ऑटो रिक्शा से घूमने गए थे। इस दौरान एक गाड़ी वाले ने अजीब तरह से ऑटो को ओवरटेक किया और वह बाल-बाल रोड एक्सीडेंट से बच गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इसकी पूरी कहानी सुनाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- PAK vs SA: नहीं कम हो रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें, चोटिल होकर बड़ा खिलाड़ी गया मैदान से बाहर

---विज्ञापन---

बेन स्टोक्स ने बताया कि,मैं और लिवी (लिविंगस्टोन) काफी ऊंची कद-कांठी के हैं। हमारे साथ कंडीशनिंग कोच मिच (एंडी मिचेल) भी मौजूद थे। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम टुक-टुक (ऑटो) में कैसे बैठे होंगे। यह वीडियो में आप देख सकते हैं कि हमारे साथ क्या हुआ। हम रोड पर थे और दूसरी गाड़ी पर वाला आया जिसने अपनी स्पीड नहीं कम की और हमें बुरी तरह ओवरटेक करके निकल गया। स्टोक्स ने The Athlete’s Voice by 4CAST में पूरी कहानी सुनाई।

यह भी पढ़ें:- Jhoome Jo ‘Pathan’; इरफान पठान के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर के पोस्ट ने बटोरीं सुर्खियां

---विज्ञापन---

इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर!

इंग्लैंड की टीम अपने पांच में से चार मैच गंवा चुकी है। बचे हुए चार मैच अगर टीम जीतती भी है तो भी उसके 10 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में इंग्लिश टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब बेहद मुश्किल लग रही है। फिलहाल यह देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम कम से कम अपना सम्मान बचाते हुए मुकाबले जीत पाती है या नहीं।

First published on: Oct 27, 2023 08:38 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola