ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 इंग्लैंड के नजरिए से बेहद खराब गुजर रहा है। पिछले साल की विजेता टीम को अपने शुरूआती छह मुकाबलों में महज एक जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हाल यह है कि इंग्लिश टीम सेमी फाइनल की रेस से करीब-करीब बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो उसके प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि ये वही टीम है जिसने पिछली बार बड़ी-बड़ी धुरंधर टीमों को मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
वर्ल्ड कप 2019 में जमकर चला था स्टोक्स और बटलर का बल्ला:
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2019 की जीत में बेन स्टोक्स और जोस बटलर का बल्ला जमकर चला था। स्टोक्स तो अपनी टीम के लिए इस टूर्नामेंट में हीरो बनकर उभरे थे। उन्होंने टीम के लिए मुकाबले के दौरान कुल 11 मैच खेले। इस बीच 66.42 के औसत से 465 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.18 का रहा। वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने अपनी चमक बिखेरी। टूर्नामेंट में वह 35.14 की औसत से सात विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: मोहम्मद शमी ने लिखी इंग्लैंड की हार की कहानी! अब महज 13 मैच में ही हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि
फाइनल मुकाबले में उनके योगदान को बिलकुल भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ विकट परिस्थितियों में उम्दा पारी खेलते हुए अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा बटलर का बल्ला भी पिछले टूर्नामेंट में जमकर चला था। उन्होंने अपनी टीम के लिए 11 मैच खेलते हुए 35 की औसत से 312 रन का योगदान दिया था।
2023 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए स्टोक्स और बटलर:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जारी टूर्नामेंट में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। स्टोक्स से तो टीम को इस कदर आस थी कि उनसे संन्यास से वापसी की गुजारिश की गई थी। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए कुल तीन मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से महज 48 रन निकले हैं। अफ्रीका के खिलाफ वह पांच रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ उन्होने 43 रन का योगदान दिया, जबकि भारत के खिलाफ बिना खाता खोले बोल्ड हो गए।
वर्ल्ड कप 2023 में बेन स्टोक्स ही नहीं कैप्टन जोस बटलर भी बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17.50 की औसत से 105 रन निकले हैं। इस दौरान उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 43 रन का है। क्रिकेट प्रेमी स्टोक्स और बटलर के खराब प्रदर्शन से काफी निराश हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines