IND vs WI: सीरीज जीती, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल! यह गलती भविष्य में पड़ सकती है भारी

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. हालांकि, सीरीज जीतने के बावजूद गिल की कप्तानी सवालों के घेरे में रही. भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान शुभमन ने यह पहली टेस्ट सीरीज जीती.

Shubman Gill

Shubman Gill Captaincy: भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धो डाला. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम भी कर लिया. टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्कोर बोर्ड पर 518 रन लगाए, तो दोनों ही पारियों में गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कमाल का रहा.

हालांकि, अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद शुभमन गिल की कैप्टेंसी पर कई तरह के सवाल उठे. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 9 विकेट 311 के स्कोर पर गिर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कप्तान गिल की कमजोर रणनीति के चलते कैरेबियाई टीम 390 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. सिराज-बुमराह, जडेजा और कुलदीप जैसे गेंदबाजों के होने के बावजूद वेस्टइंडीज ने आखिरी विकेट के लिए 79 रन जोड़ डाले. बतौर कप्तान गिल को भविष्य के लिए इस टेस्ट मैच में की गई गलती से सीख जरूर लेनी होगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ