BCCI: वनडे विश्व कप के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया अब बदलती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं अभी तक रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि रोहित आगे टीम की कप्तानी करेंगे या नहीं और अगर करेंगे तो किस-किस फॉर्मेट में करेंगे।
रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में तीन कप्तान चुन सकती है। हालांकि अभी तक तीनों फॉर्मेट में कौन-कौन टीम इंडिया का कप्तान रहेगा इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर फिर होगा घमासान, BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल
फिलहाल उम्मीद लगाई जा रही है टेस्ट फॉर्मेट में रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। विश्व कप 2023 तक रोहित शर्मा ही तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते आ रहे थे। फिलहाल बीसीसीआई ने रोहित से टी20 क्रिकेट खेलने के बारे में पूछा है।
वनडे में कप्तानी के ये दो खिलाड़ी हैं दावेदार
जानकारी के अनुसार अगर रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ते है तो फिर उनकी जगह केएल राहुल या फिर हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिल सकती है। केएल राहुल ने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कई बार टीम इंडिया की कप्तानी की है। ऐसे में रोहित की जगह कप्तानी के तौर पर केएल राहुल अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने कई टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज भी जीती है। इसके अलावा वनडे विश्व कप 2023 में हार्दिक टीम इंडिया के उपकप्तान भी थे।
टी20 में हार्दिक ही रह सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
बात अगर टी20 फॉर्मेट की करें तो फिलहाल हार्दिक की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। अगर हार्दिक फिट होकर वापिस लौटते है तो एक बार फिर से उनको टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक को टी20 फॉर्मेट में कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
23 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
29 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines