BCCI Gives Update on Bangladesh Tour: भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. BCB चाहता है कि टीम इंडिया बांग्लादेश आकर खेले. हालांकि, अभी तक BCCI की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसी बीच अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज का ऐलान कर दिया है. इससे बांग्लादेश दौरे की संभावना कम हो गई है, लेकिन अब BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सरकार की अनुमति के आधार पर फैसला किया जाएगा.
BCCI ने दिया बांग्लादेश दौरे पर अपडेट
BCCI के एक सोर्स ने बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश दौरा अभी रद्द नहीं हुआ है और सरकार के फैसले के आधार पर आगे का कदम उठाया जाएगा. BCCI सोर्स ने कहा, ‘बांग्लादेश दौरा सरकार की अनुमति के बाद ही संभव हो पाएगा. हम हाई कमिश्नर के साथ बातचीत कर रहे हैं. हमारी बात चल रही है और आखिरी फैसला सरकार के निर्णय के बाद होगा. BCB के साथ हमारे रिश्ते अभी ठीक हैं और हम सिर्फ हमारी सरकार के इशारे का इंतजार कर रहे हैं. हमने अभी सीरीज के लिए समय निर्धारित नहीं किया है, लेकिन अनुमति मिलते ही तारीख तय कर दी जाएगी.’
ये भी पढ़ें:- कर्नाटक के हेड कोच बने विनय कुमार, आगामी सीजन के लिए हुआ बड़ा ऐलान
BCB ने कितने मैचों की सीरीज का रखा प्रस्ताव?
बांग्लादेश और भारत के बीच क्रिकेट के रिश्ते तब खराब होने लगे थे, जब BCB ने फैसला किया था कि वह T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएंगे. उन्होंने सुरक्षा को कारण बताया था. बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन ICC ने उनकी मांग ठुकरा दी थी, जिसके चलते वह वर्ल्ड कप नहीं खेले.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद से भारत के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने BCCI के सामने सीमित ओवरों की सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था. दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 3 T20I मैचों की श्रृंखला प्लान की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCB के अध्यक्ष ने BCCI से बांग्लादेश दौरे को लेकर बातचीत भी की थी. हालांकि, अब सरकार फैसला लेगी कि भारतीय टीम बांग्लादेश जाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: गॉल टेस्ट में 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines