IND vs SL: गॉल टेस्ट में 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IND vs SL: टीम इंडिया के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फॉर्म फिलहाल बहुत अच्छी नहीं रही है. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पंत श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपने बल्ले से इन सभी सवालों का जवाब देना चाहेंगे.

Rishabh Pant
1 / 6
Pic Credit- ANI

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम को अगर श्रीलंका को उनके घर में घुसकर टेस्ट सीरीज में हराना है, तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कमाल का प्रदर्शन करना होगा. पंत का बल्ला अगर, तो श्रीलंका के गेंदबाज दबाव में आ सकते हैं. गॉल टेस्ट मैच में अगर ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की तो वो 5 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती है. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन सकते हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

जड़ सकते हैं 100 टेस्ट छक्के

जड़ सकते हैं 100 टेस्ट छक्के2 / 6

गॉल टेस्ट मैच में अगर ऋषभ पंत ने 3 और गगनुचंबी छक्के जड़े, तो वो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. पंत इस मामले में रोहित से आगे निकल चुके हैं. 

विज्ञापन

गॉल में बनाने होंगे 220 रन

गॉल में बनाने होंगे 220 रन 3 / 6

टेस्ट फॉर्मेट में पंत बड़ी पारी खेलना चाहते हैं. ऐसे में अगर वो गॉल टेस्ट मैच में 220 रन बनाते हैं, तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं. पंत को हालांकि दोनों ही पारियों में कमाल करना होगा. (Pic Credit- ANI) 

ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय

ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय 4 / 6

अगर ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट मैच में 220 रन बना लिए, तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. हालांकि इसी मैच में शुभमन गिल के पास भी ऐसा करने का चांस है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

इतिहास रचने का है मौका

इतिहास रचने का है मौका 5 / 6

ऋषभ पंत ने अगर गॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ा, तो श्रीलंका में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे. आज तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका में शतक नहीं बनाया है.  (Pic Credit- ANI) 

एडम गिलक्रिस्ट के करीब पहुंचने का है मौका

एडम गिलक्रिस्ट के करीब पहुंचने का है मौका 6 / 6

पंत ने अगर गॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ा, तो वो विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे. ऐसे में पंत से इस मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ही आगे रहेंगे. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन