T20 World Cup 2023: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अगले महीने से टी20 सीरीज खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा अगले साल टी20 विश्व कप भी होने वाला है। विश्व कप जून महीने में होगा। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के कप्तान ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। रोहित शर्मा ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं। ऐसे में बीसीसीआई ने बताया कि अगर रोहित टी20 सीरीज और विश्व कप नहीं खेलते हैं तो टी20 का अगला परमानेंट कप्तान कौन होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup खेलने से रोहित कर रहे इनकार! क्या है BCCI का फैसला
कौन होंगे अगले टी20 के कप्तान
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से मना कर चुके हैं। इसके अलावा अब रोहित ने भी नहीं खेलने की इच्छा जताई है, लेकिन बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा से खेलने का अनुरोध कर रहा है। ऐसे में सभी को रोहित के बयान का इंतजार है। लेकिन अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान कौन होंगे, इस पर बीसीसीआई सूत्र ने जवाब दिया है। बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि रोहित की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- Rahul Dravid कब तक बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच? BCCI का ऐलान
सूर्या ने खुद को किया साबित
रोहित शर्मा अगर टी20 नहीं खेलते हैं, तो भारतीय टीम के पास कप्तान के तौर पर दो ऑप्शन हैं, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव। हार्दिक पांड्या विश्व कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करने का मौका मिला है। सूर्या ने कंगारू टीम के खिलाफ कमाल की कप्तानी करके दिखाई है, इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने फैसला किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सूर्या ही कप्तानी करेंगे। इसके बाद रोहित के नहीं होने पर टी20 विश्व कप में भी सूर्या ही कप्तानी करते दिखेंगे।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
9 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines